आलिया भट्ट बनेंगी अजय देवगन की बहू- जानिए फिल्म की शानदार Details
सुपरस्टार अजय देवगन ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दे दे प्यार में दे काफी धमाकेदार काम किया था और फिल्म हिट हो गई थी। इस फिल्म में राकुल प्रीत और तब्बू नजर आईं थीं। अब अजय देवगन एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जो कि बाहुबली निर्देशख एसएस राजामौली बना रहे हैं। लेकिन इस फिल्म में अजय देवगन को लेकर चौकाने वाली खबर आ रही है कि वो अभिनेता रामचरन के पिता के रोल में नजर आएंगें।
हम बात कर रहें हैं फिल्म आरआरआर की। आरआरआर इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं और फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आएंगी जो कि रामचरन के साथ पहली बार रोमांस करेंगी।

गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग काफी जल्दी इंडिया के कुछ शहरों जैसे अहमदाबाद और गुजरात में शुरु होने वाली है। ये पहला बार नही होगा कि अजय देवगन एक हीरो के पिता के रोल में नजर आने वाले हैं।
वो इसके पहले भी फिल्म टार्जन द वंडर कार में पिता की भूमिका में थे। लेकिन एक लीड एक्टर के पिता के तौर पर वो पहली बार नजर आने वाले हैं। हालांकि उनके फैं को इस खबर से शायद ही कोई खुशी मिले। इस फिल्म की कहानी 1900 के आसपास है और फिल्म 30 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications