..................... Ajay Devgan will blast Gangubai Kathiawadi as 'Rahim Lala', powerful video surfaced! 'रहीम लाला' बनकर अजय देवगन करेंगे गंगूबाई काठियावाड़ी में धमाका - Hindi Filmibeat

'रहीम लाला' बनकर अजय देवगन करेंगे गंगूबाई काठियावाड़ी में धमाका, दमदार वीडियो आया सामने!

सुपरस्टार अजय देवगन इस वक्त फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जहां वो अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इस वक्त अजय देवगन के किरदार का एक ट्रेलर रिलीज किया गया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में अजय देवगन रहीम लाला का किरदार निभा रहे हैं जो कि उस वक्त का बहुत बड़ा माफिया था। गंगूबाई को बड़ा बनाने वाला रहीम ही था। आलिया भट्ट ने रहीम लाला को इंट्रोड्यूस करते हुए एक वीडियो साझा किया है और लिखा है,

''रहीम लाला बंबई का राजा, आ रहा है 6 दिनों में। गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को थिएटर्स में होगी।'' फैंस इस लुक के सामने आने के बाद लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं और उनका कहना है कि फिल्म का शानदार होने वाली है।

ajay devgn, gangubai kathiawadi, alia bhatt, अजय देवगन, गंगूबाई काठियावाड़ी, आलिया भट्ट

संजय लीला भंसाली ने जब से अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज किया है वो काफी चर्चा का विषय है। कई बार इसकी रिलीज डेट में कोरोना वायरस के कारण बदलाव हुआ है और ऐसा कहा जा रहा है इस बार फिल्म काफी बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है।

बता दें कि आलिया भट्ट एक शानदार अदाकारा हैं और कई फिल्मों में वो अपने काम का लोहा मनवा चुकी हैं। आलिया भट्ट इस फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी का मुख्य किरदार निभा रहीं हैं,

जबकि अजय देवगन गेस्ट रोल में बताए जा रहे हैँ। इस फिल्म के गाने भी एक एक करके सामने आ रहे हैँ। वर्कफ्रंट पर अजय देवगन कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं जिनमें आरआरआर भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X