शाहरुख़ ही नहीं सलमान को भी पछाड़ना चाहते हैं अजय!
बॉलीवुड के एक्टरों में हमेशा एक दूसरे को पीछे छोड़ने की जंग छिड़ी रहती है। अभी तक तो जे जंग बॉलीवुड के तीन खानों के बीच ही थी लेकिन अब बॉलीवुड में पैर मजबूती से जमा चुके अजय देवगन भी इस रेस में शामिल हो चुके हैं। खबर है की अजय देवगन अब शूटिंग के हर एक दिन के लिए एक करोड़ रुपये लेंगे। अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ़ सरदार इस दिवाली रिलीज़ होने वाली है इसी दिन यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जिसमे शाहरुख़ खान एक बार फिर से रोमांटिक किरदार में नज़र आएँगे भी रिलीज़ होगी। शाहरुख़ की फिल्म को पीछे छोड़ देने में अजय देवगन कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। छोटे परदे पर प्रोमोशन से लेकर फिल्म के प्रोमो और प्रोमोशनल इवेंट करने में अजय जोर शोर से लगे हुए हैं।

अजय देवगन के लिए ये साल बहुत ही अच्छा रहा है साल की शुरुआत में ही उनकी फिल्म बोल बच्चन रिलीज़ हुई जिसने काफी धमाल मचाया और 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी। अब उबकी सन ऑफ़ सरदार भी रिलीज़ होने वाली है और इससे भी अजय को काफी उम्मीदें हैं। लेकिन लगता है अपनी कामयाबी से अजय काफी खुश हैं और उनके पैर ज़मीन पर पड़ ही नहीं रहे हैं। उन्होंने अपनी कीमत बढाकर अब एक दिन का 1 करोड़ कर दिया है। अभी तक सलमान खान को बॉलीवुड का सबसे महंगा एक्टर कहा जाता था क्यूंकि हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म एक था टाइगर बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म साबित हुई है और इस फिल्म के बाद ये खबर आई थी की सलमान को निर्देशक रमेश तौरानी ने 100 करोड़ में साइन करने की सोची है। हालाँकि इस बात की सच्चाई पर अभी भी संदेह है लेकिन इसके बावजूद अगर ये सच है तो सलमान खान बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर बन चुके हैं।
अब सलमान खान के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अजय देवगन अपनी एक नयी कीमत फिक्स की है और वो है एक दिन का एक करोड़। यानि अब अगर अजय देवगन की किसी फिल्म की शूटिंग एक महीने चली तो निर्देशक को उन्हें 30 करोड़ देने होंगे। ये तो वाकई बहुत अजीब है। अब अजय के साथ काम करने की सोच रहे निर्देशकों को शायद अपने फैसले पर फिर से सोचना पड़ेगा। अजय का ये फैसला उन्हें सलमान से फीस के मामले में तो आगे कर सकता है लेकिन उन्हें कितने निर्देशक इस कीमत पर साइन करेंगे इस बात पर हर किसी को संदेह है।


Click it and Unblock the Notifications