हर मामले में सफल एक्टर बनना चाहते हैं अजय!

अगर बॉलीवुड के सफल एक्टरों की लिस्ट बनाई जाए तो उसमें अजय देवगन भी टॉप 3 एक्टर्स में शामिल होंगे। अजय देवगन भले ही बॉलीवुड के खान और कपूर फैमिली के सदस्यों की तरह लुक वाइस या गॉड फादर वाइज कुछ खास स्ट्रॉंग ना हों लेकिन जहां तक बात है एक्टिंग की तो अजय देवगन हमेशा ने हमेशा से ही अपने बेहतरीन एक्टिंग से खान और कपूर फैमिली के सदस्यों के सामने खुद को साबित किया है। अजय देवगन के लिए पिछले कुछ साल करियर वाइज काफी सफल रहे हैं। पिछले साल ही अजय देवगन ने कई हिट फिल्में दी हैं। अब इस साल भी अजय देवगन के हाथों में कई बडे़ बैनर की फिल्में हैं जिनमें प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' और साजिद खान की फिल्म 'हिम्मतवाला' शामिल हैं।

अजय देवगन पिछले कुछ दिनों से स्टार इंडिया से अपनी 400 करोड़ की डील को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। अजय देवगन दूसरे स्टार हैं जिन्होंने स्टार इंडिया के साथ इतनी बड़ी डील की है। अजय से पहले सलमान खान ने भी स्टार इंडिया के साथ 500 करोड़ की डील की थी। इस डील के मुताबिक अजय देवगन की अगले पांच सालों में रिलीज होने वाली फिल्मों के राइट्स स्टार इंडिया के पास होंगे और वो अजय की फिल्मों को अपने चैनल पर टेलिकास्ट कर पाएंगे। इस डील के अंतर्गत अजय की पिछले कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में सिंघम, गोलमाल सीरीज और गंगाजल भी शामिल हैं इनके अलावा इस साल रिलीज होने वाली फिल्में सत्याग्रह और हिम्मतवाला भी इसमें शामिल हैं।

अजय देवगन ने एक बार फिर से बॉलीवुड के खानों से टक्कर ली है और खुद को साबित किया है। अजय नहीं चाहते कि वो किसी भी मामले में खान या कपूर से पीछे रह जाएं। बॉलीवुड में वैसे भी खानों का ही बोलबाला है। लेकिन अजय एक ऐसे एक्टर हैं जो कि अपनी एक्टिंग के दम पर इन सबको पीछे छोड़ने का दम रखते हैं। फिल्हाल तो अजय देवगन की ये डील उनके साथ-साथ उनकी फिल्म के निर्माताओं के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो रही है। अब देखना ये है कि सलमान और अजय के बाद और कौन-कौन से एक्टर इस तरह की डील साइन करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X