Pushpa 2 के मेकर्स से नाराज हैं अजय देवगन? कारण जानकर चौंक जाएंगे आप!

ajay devgn, pushpa 2

अजय देवगन की फिल्म सिंघम 3 को लेकर काफी समय से चर्चा है और इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो चौकाने वाला है। पता चला है कि फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और अजय देवगन सभी अल्लू अर्जुन और पुष्पा 2 से नाराज हैं।

जी हां, इसका कारण ये है कि फिल्म अब 15 अगस्त, 2024 को रिलीज नहीं होगी जिसका ऐलान काफी पहले कर दिया गया था। इसके बाद अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' के निर्माताओं ने रिलीज डेट का ऐलान किया। यह घोषणा की गई थी कि सुकुमार की फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी।

'पुष्पा 2' की रिलीज की घोषणा से पहले, रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने 'सिंघम अगेन' की स्वतंत्रता दिवस 2024 रिलीज को लॉक कर दिया था। दोनों फिल्में अब एक ही दिन बॉक्स-ऑफिस पर टकराने वाली थीँ। हालांकि अजय देवगन ने अपनी फिल्म सिंघम 3 को पोस्टपोन करने का फैसला किया है।

अब देखने वाली बात होगी कि सिंघम कब रिलीज होगी। कहा ये भी जा रहा है कि पुष्पा की रिलीज डेट का ऐलान होने के बाद फिल्ममेकर और अजय देवगन काफी नाराज हुए थे। बॉलीवुड हंगामा ने इस बात दावा किया है कि अजय देवगन पुष्पा 2 के मेकर्स से बिल्कुल खुश नहीं हैं।

इसका कारण ये है कि सिंघम 3 की रिलीज डेट का ऐलान पहले कर दिया गया था। 'सिंघम 3' रोहित शेट्टी की 'सिंघम' यूनिवर्स में तीसरी फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं।

इस बार ट्विस्ट फिल्म में 'लेडी सिंघम' का किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण को लेकर आया है। चर्चा है कि वह फिल्म में अजय की बहन का किरदार निभा सकती हैं। लोग दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: ajay devgn pushpa 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X