बेटी नीसा के जन्मदिन पर ट्रोल हुए अजय देवगन, लोग बोले 'गिफ्ट में विमल मसाला दे दो'
अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन आज 18 साल की हो गई हैं और सुपरस्टार ने अपनी प्यारी बेटी के लिए एक बर्थडे विश सोशल मीडिया पर साझा किया है। नीसा अजय देवगन के काफी करीब हैं और वो उनका काफी ध्यान रखते हैं। अक्सर अजय देवगन वह सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के लिए प्यार दिखाते हैं। सोशल मीडिया की अराजकता से दूर रहने वाले अजय देवगन ने अपनी बेटी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विश करके उसे स्पेशल फील कराने की पूरी कोशिश की।
सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी बेटी की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और लिखा, "अरे बेटी, तुम खास हो। आज, कल, हमेशा के लिए। जन्मदिन मुबारक हो न्यासा। आपको पाकर सौभाग्य प्राप्त हुआ"।

लेकिन इस दौरान वो काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं और लोग विमल पान मसाला को लेकर काफी कुछ कह रहे हैँ। जी हां, हाल ही में उनको काफी ट्रोल किया गया था। फिलहाल आप देखिए बेटी नीसा और अजय देवगन को लेकर लोग क्या कह रहे हैं...

विमल छोड़ दो
एक यूजर ने लिखा है, जन्मदिन की शुभकामनाएं नीसा, पापा को बोलो की विमल छोड़ दे।

एक यूजर का सलाह
इस यूजर ने लिखा है कि, हमे पान मसाला खाने नहीं देते हैं और खुद एड करते पैसे पैदा करते हैं। पापा से कह दो कि कमेंट जरूर पढ़ना।

तोहफा दो
इस यूजर ने सभी सितारों की तस्वीर साझा की है जो कि इस वक्त इलायची का एड कर रहे हैं। इसके अलावा लिखा, तोहफे में ये दो।

ये तीनों पद्मश्री हैं
ये तीनों पद्मश्री हैं और ये गुटखा बेच रहे हैं, इस यूजर ने विमल एड के सभी सितारों को टारगेट किया है।

एक यूजर ने लिखा है
एक यूजर ने लिखा है, प्यारी नीसा.. ये लो तुम्हारे लिए बर्थडे गिफ्ट। बोलो जुबां केसरी।

बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं
इस तरह से लोग अजय देवगन को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस लिस्ट में सुपरस्टार अक्षय कुमार का भी नाम सामने आया था। वो भी इस वक्त विमल का विज्ञापन कर रहे हैं। इसके पहले शाहरुख खान इससे जुड़े थे।


Click it and Unblock the Notifications