WHATT: अजय देवगन की गोलमाल अगेन की फीस होश उड़ा देगी...ब्लॉकबस्टर कमाई!
Recommended Video

अजय देवगन स्टारर गोलमाल अगेन दनादन कमाई कर रही है लेकिन फिल्म से अजय देवगन को सबसे ज़्यादा फायदा मिलने वाला है। वो भी तब जबकि अजय देवगन ने गोलमाल अगेन फ्री में की है।
जी हां, गोलमाल अगेन के लिए अजय देवगन ने कोई फीस नहीं ली है। बल्कि अजय देवगन ने फिल्म के सैटेलाइट राइट्स अपने नाम लिए हैं।

अमूमन, फिल्म की रिलीज़ के एक से दो महीने बाद ही उसके सैटेलाइट राइट्स बेचे जाते हैं। चूंकि गोलमाल अगेन हर दिन, 30 करोड़ कमा रही है, ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म की सैटेलाइट कीमत भी धमाकेदार होगी।
खासतौर से गोलमाल के पिछले पार्ट भी हर आए दिन टीवी पर होते हैं, इससे ये तय है कि हर पांच से सात साल में गोलमाल अगेन के कारण, अजय देवगन और अमीर हो जाएंगे।
वहीं दूसरी तरफ, अजय देवगन फिलहाल बॉलीवुड के दीवाली किंग बन गए हैं और इसमें भी गोलमाल का काफी हाथ है। बॉलीवुड की टॉप 10 दीवाली फिल्मों में भी अजय देवगन छाए हुए हैं। अब जानिए, दीवाली पर बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
