अजय देवगन की शिवाय डिब्बे में, तबू के साथ करेंगे साउथ रीमेक 'दृश्यम'
अजय देवगन का महत्तवाकांक्षी होम प्रोडक्शन प्रोजेक्ट शिवाय अब लगभग डिब्बा बंद हो चुकी है। गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए अजय ने बहुत मेहनत की थी और फिल्म की पहली शूट भी कैलेगरी में शुरू हो चूकी थी और निकोल किडमैन का कैमियो भी लगभग तय हो चुका था लेकिन फिल्म काफी ओवरबजट हो गई। फिल्म की शूट से पहले ही अजय फिल्म पर 9 करोड़ की लागत लगा चुके हैं। और इसलिए फिल्म अब काफी टाइम के लिए पोस्टपोन हो चुकी है।
इस बीच खबर आई थी कि अजय देवगन मिलन लूथरिया के साथ बादशाहो में काम करेंगे। लेकिन अब खबर है कि अजय साउथ की सुपरहिट फिल्म दृश्यम की रीमेक में नज़र आएंगे। फिल्म का सब काम लगभग फाइनल हो चुका है और अब फरवरी के अंत तक फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।
फिल्म में लीड किरदार में अजय देवगन का साथ निभाएंगी तबू। फिल्म को फिलहाल सितम्बर-अक्टूबर तक रिलीज़ करने की योजना है। तबू ने फिल्म में एक पुलिस अधिकारी के महत्वपूर्ण किरदार के लिए हामी भर दी है। लंबे समय बाद अजय और तब्बू की जोड़ी को ऑन स्क्रीन देखना एक शानदार अनुभव होगा।
ALSO READ: 10 कारण जो बना गए हैदर को 'पीपल्स चॉइस'
मलयालम की सुपरहिट फिल्म दृश्यम में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी जिसके तमिल रीमेक में कमल हासन ने काम किया था। अब फिल्म हिंदी दर्शकों को कितनी पसंद आती है ये तो अजय और तबू की केमिस्ट्री ही बताएगी। हालांकि तबू और अजय देवगन की जोड़ी तक्षक, हकीकत और विजयपथ में दर्शकों का काफी पसंद आई थी।
ALSO SEE PICS: फराह की पार्टी पर सोनम,दीपिका को तबू ने दी कड़ी टक्कर


Click it and Unblock the Notifications
