..................... Ajay Devgan starts shooting for Kaithi remake, the film's Title is 'Bholaa!' अजय देवगन ने शुरु की कैथी रीमेक की शूटिंग, फिल्म का टाइटल है 'भोला!' - Hindi Filmibeat

Bholaa- अजय देवगन ने शुरु की कैथी रीमेक की शूटिंग, फिल्म का टाइटल है 'भोला!'

कुछ महीने पहले ये खबर सामने आई थी कि सुपरस्टार अजय देवगन आने वाले समय में एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जो कि कैथी की रीमेक होने वाली है। अब इस फिल्म को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आई है। गौरतलब है कि अजय देवगन ने इस फिल्म की शूटिंग आज से शुरु कर दी है और इसका टाइटल भी सामने आया है। इस फिल्म का टाइटल 'भोला' होने वाला है जिसका ऐलान किया गया है।

2020 अजय देवगन ने ऐलान किया था कि.. "हां, मैं तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक कर रहा हूं। 12 फरवरी, 2021 को रिलीज होगी।" हालांकि महामारी ने इसकी शूटिंग और पिछले साल रिलीज होने की उम्मीदों में देरी की,

bholaa, ajay devgn, भोला, अजय देवगन

लेकिन यह आखिरकार 13 जनवरी, 2022 को फर्श पर चली गई। रीमेक का निर्माण एसआर प्रकाशबाबू और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा।

अजय देवगन का फर्स्ट लुक

अजय देवगन का फर्स्ट लुक

अजय देवगन का फर्स्ट लुक इस फिल्म से हाल ही में सामने आया था और इसमें वो एक साउथ इंडियन के गेटअप में नजर आ रहे हैँ। सुपरस्टार अजय देवगन इस फिल्म में निश्चित ही काफी अलग तरह के किरदार में नजर आने वाले हैँ।

टाइटल है 'भोला'

टाइटल है 'भोला'

जैसा कि फिल्म का टाइटल है 'भोला' आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह के किरदार में वो नजर आने वाले हैं। अजय देवगन का लुक जैसे ही सामने आया सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

 वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता एक अलग तरह के किरदार के साथ धमाका करते हैँ। वर्कफ्रंट पर अभिनेता आरआरआर को लेकर चर्चा में हैं और फिल्म रिलीज टल चुकी है। एसएस राजामौली की इस फिल्म में अजय देवगन कैमियो कर रहे हैं और काफी अच्छा रोल उनका होने वाला है।

काफी ज्यादा एक्टिव हैं

काफी ज्यादा एक्टिव हैं

अजय देवगन सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं और कुछ समय पहले वो काजोल और बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे और वहां से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं।

कई प्रोजेक्ट्स के साथ नजर आएंगे

कई प्रोजेक्ट्स के साथ नजर आएंगे

अजय देवगन इस साल कितने धमाके करने वाले हैं इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन वो कई प्रोजेक्ट्स के साथ नजर आएंगे इतना तय है। 2021 उनके लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X