अजय देवगन ने शुरू की अपनी नई फिल्म Raid 2 की शूटिंग, 2024 में इस दिन होगी रिलीज

Ajay Devgan film Raid 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी नई फिल्म की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया है। इसके बाद फिल्म फैंस ने एक्टर को उनकी नई फिल्म के लिए बधाई देना शुरु कर दिया है। ये फिल्म अजय की फिल्म रेड की सीक्वल फिल्म है।
अजय देवगन ने शुरू की रेज 2 की शूटिंग-
साल 2018 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'रेड' के सीक्वल 'रेड 2' की शूटिंग स्टार्ट हो गई है और इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। अजय देवगन की फिल्म 'रेड' को काफी ज्यादा पसंद किया गया था और तभी से इसके सीक्वल की मांग हो रही थी।
अब फाइनली अजय देवगन के फैंस की इच्छा पूरी हो गई है। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'रेड 2' का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में किसी शख्स के पैर नजर आ रहे हैं और इस पर लिखा है, 'रेड 2 के लिए अयम पटनायक इज बैक'।
अभिषेक पाठक ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'एक और दिलचस्प केस में आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक की वापसी हो रही है। 15 नवंबर, 2024 को रेड 2 के साथ ड्रामा और सस्पेंस के लिए तैयार हो जाइए।' अभिषेक पाठक की इस पोस्ट के बाद अजय देवगन के फैंस के काफी खुश हो गए हैं।
इस तरह से अजय देवगन के फैंस को उनकी फिल्म इसी साल 15 नवंबर को देखने को मिलने वाली है। अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' की 6 जनवरी यानी शनिवार से शूटिंग शुरू हो रही है। फिल्म की पहले मुंबई में शूटिंग होगी और इसके बाद दिल्ली उत्तर प्रदेश और राजस्थान में फिल्म के अहम सीन शूट किए जाएंगे।
अजय देवगन का वर्कफ्रंट-
अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अजय देवगन की पाइपलाइन में फिल्म 'रेड 2' के अलावा 'सिंघम अगेन', 'औरों में कहां दम था', 'मैदान' जैसी कई फिल्में हैं। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की यह फिल्म 250 करोड़ के बजट में बनी है और इसमें अजय के साथ करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और श्वेता तिवारी लीड रोल में हैं। आपको बता दे, अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म रेड जो 2018 में आई थी।


Click it and Unblock the Notifications












