Bholaa Twitter Review: अजय देवगन की फिल्म को मिला शानदार रिएक्शन, लोग बोले- ब्लॉकबस्टर

Bholaa Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस वक्त अपनी फिल्म 'भोला' को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म के प्रोमोशन में अजय ने कोई कसर नहीं छोड़ी हैं, फिल्म 30 मार्च को रिलीज के पूरी तरह से तैयार हैं। रिलीज से पहले जिन लोगों ने 'भोला' के प्री रिलीज शो देख लिए हैं, अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपनी रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।
गौरतलब है कि इस फिल्म में मु्ख्य किरदार के तौर पर अजय देवगन और तब्बू नजर आने वाले हैं, दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। बीते साल फिल्म 'दृश्यम 2' की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू फिल्म 'भोला' में फिर साथ नजर आ रहे हैं।
जाहिर है कि, अजय के लिए यह फिल्म खास है। अजय देवगन फिल्म 'भोला' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, बतौर एक्टर और डायरेक्टर अजय ने इस फिल्म पर काफी मेहनत की है। एक यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा है, भोला में हर वह तत्व है जो इसे मस्टवॉच बनाता है, अजय देवगन बेहतर है और तब्बू इसकी जान हैं। कुल मिलाकर यह फिल्म एक संपूर्ण मसाला एंटरटेनर फिल्म हैं।
#Bholaa has every element that makes it a #MustWatch @ajaydevgn takes the cake #Tabu is brilliant 🙌
— Aashu Mishra (@Aashu9) March 29, 2023
Overall a complete masala entertainer 🍿high on action, superb VFX & gripping plot #Bholaareview will be up tomorrow#BholaaInTheatresTomorrow #AjayDevgn pic.twitter.com/SJwV4SHoHn
फिल्म भोला को प्री रिलीज देखकर एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर लिखा है कि- 'भोला एक जबरदस्त फिल्म है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी. वह भोला नहीं है, वह बहुत चालाक है भाई, बहुत चालाक, बहुत बढ़िया है, तब्बू शानदार है। इसे जरूर देखना चाहिए, मैंने प्रेस शो में देखा और फिर से देखूंगा।'
#Bholaa is a massy film which will give you goose bumps.he is not #bholaa..he is very chaalak bro..very chaalak.. @ajaydevgn is just mind blowing #tabu is superb..it's a must must watch...i have watched in a press show and will watch again... detailed Review tomorrow
— Amit Bhatia (ABP News) (@amitbhatia1509) March 29, 2023
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भोला' को लेकर एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि- 'स्पेशल स्क्रीनिंग शो भोला का, एक शब्द मास्टरपीस फिल्म, आउट ऑफ वर्ल्ड, एक्शन लाइक हॉलीवुड।'
दूसरे ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर लिखा है कि- 'जो भी हो भोला के एक-एक सीन को देखने को बाद थिएटर में लोगों ने जमकर सीटियां बजाई हैं।' इस तरह से तमाम लोग फिल्म 'भोला ' को लेकर अपने-अपने रिव्यू दे रहे हैं।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'भोला' साउथ सिनेमा की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का ऑफिशियल रीमेक है। हिंदी फिल्म भोला में अजय और तब्बू की जोड़ी अपना जादू दिखाने के लिए तैयार है, फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद भी किया था।
बता दे कि, फिल्म कल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले आज अजय देवगन ने फैंस के साथ ट्विटर पर #AskBholaa सेशन किया। इस सेशन के दौरान एक बार फिर फैंस ने अजय देवगन से कई मजेदार सवाल किए।


Click it and Unblock the Notifications