First Look- एक्शन जैक्सन नो कमिटमेंट नो अपॉइंटमेंट ओनली पनिशमेंट

सिंघम रिटर्न्स के बाद एक बार फिर से अजय देवगन अपने एक्शन अवतार में बड़े परदे पर नज़र आने वाले हैं फिल्म एक्शन जैक्सन में। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म एक्शन जैक्सन का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज किया गया है जिसमें अजय देवगन के सिक्स पैक एब्स और उनकी छाती पर बायीं ओर भगवान शिवा का टैटू बना हुआ है।

Action Jackson

अजय देवगन के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम और मनस्वी ममगई फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा कुणाल रॉय कपूर भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। कुल मिलाकर फिल्म की कास्टिंग ऐसी की गयी है कि दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देखने को मिले। अजय देवगन के साथ ही प्रभु देवा जुड़े हैं तो फिल्म के एक्शन सीक्वेंस तो जबरदस्त होने ही वाले हैं।

साथ ही फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अजय के कई रोमांटिक सीन्स भी हैं जो कि रोमांस के शौकीन दर्शकों का भी मनोरंजन करेंगे। फिल्म के लिये सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपना काफी वेट लूज किया है। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी के इस नये लुक की तस्वीरें भी रिलीज की गयी थीं जिनमें सोना वाकई काफी पतली और खूबसूरत नज़र आ रही थीं।

एक्शन जैक्सन फिल्म की टैगलाइन है नो कमिटमेंट, नो अपॉइंटमेंट ओनली पनिशमेंट..इससे ही पता चलता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X