‘हिम्मतवाला’में 5 भाषाओं में अजय देगें गालियां
साजिद खान की बहुचर्चित फिल्म 'हिम्मतवाला' के बारे में एक रोचक खबर आयी है। कहा जा रहा है फिल्म के एक सीन में अभिनेता अजय देवगन एक नहीं, दो नहीं बल्कि पांच-पांच भाषायें बोलते नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद साजिद खान ने मीडिया को दी।
अजय देवगन फिल्म में हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी और तमिल बोलते दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म के एक सीन में अजय देवगन कुछ गुंडो को पीटते हैं जो गुजराती, मराठी, पंजाबी,हिंदी और तमिल में अजय को धमकाते हैं जिन्हें पीटते समय अजय देवगन उनको उनकी ही भाषा में जवाब देते हैं। साजिद ने कहा कि इन संवादों को बोलने के लिए अजय देवगन ने स्पेशल क्लास ली है।
इस फिल्म में अजय देवगन और तमन्ना की मुख्य भूमिका है। हिम्मतवाला फिल्म सबसे पहले 1983 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में जीतेंद्र के साथ श्रीदेवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन किया था के राघवेन्द्र ने। फिल्म में जीतेंद्र ने अपने स्टाइल में डिस्को डांस किया था जो कि काफी फेमस हुआ था।अब इसी के दूसरे संस्करण में भी निर्देशक साजिद खान कुछ डिस्को डांस डालना चाहते हैं और वो भी 80 के दशक के। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। सुनने में आया है कि इस फिल्म में डिस्को डांस सोनाक्षी सिन्हा करने वाली हैं। यह फिल्म 29 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
