गोल्डन केला अवॉर्ड पाकर खुश हैं सोना-अजय

सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन की फिल्मों ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई की लेकिन इसके बावजूद उन्हें गोल्डन केला अवॉर्ड के दौरान सबसे घटिया एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इस बात से सोनाक्षी और अजय को थोड़ा बुरा जरुर लगा होगा लेकिन सच तो ये है कि इस अवॉर्ड के जिरिये उन्हें और पब्लिसिटी मिल रही है तो उन्हें तो इस बात की खुशी ही ज्यादा है। दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म जोकर को सबसे घटिया फिल्म का अवॉर्ड मिला है और साथ ही शिरीष कुंदर को सबसे घटिया फिल्म डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। शाहरुख खान को इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक्टर ऑफ दि ईयर 2012 का अवॉर्ड मिला है।

सोनाक्षी सिन्हा की पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों जैसे जोकर, सन ऑफ सरदार और राउडी राठौर में उनकी सबसे खराब एक्टिंग को देखते हुए गोल्डन केला अवॉर्ड के लिए इऩ्हें चुना गया। दूसरी तरफ अजय देवगन की फिल्मों सन ऑफ सरदार, बोल बच्चन जैसी फिल्मों के लिेए सबसे खराब एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा शाहरुख खान को सुपरहिट ऑफ दि ईयर 2012 का अवॉर्ड मिला क्योंकि उन्होंने पिछले साल फराह खान के पति शिरीष कुंदर को थप्पड़ मारा था।

करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर के गाने इश्क वाला लव को सबसे घटिया गाने के बोल के लिये गोल्डन केला अवॉर्ड मिला है। ये गोल्डन केला अवॉर्ड रेस्बेरी अवॉर्ड की तर्ज पर बनाया गया है। पिछले पांच सालों से ये अवॉर्ड बॉलीवुड फिल्मों को दिया जा रहा है। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दबंग 2 को सबसे घटिया सीक्वल का अवॉर्ड मिला है। और साथ ही भट्ट कैंप को सबसे घटिया और डरावनी फिल्में बनाने के लिए गोल्डन केला अवॉर्ड मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X