देखें सन ऑफ सरदार की झलक तस्वीरों में
अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार पिछले कई महीनों से काफी सुर्खियों में है। सबसे ज्यादा तो जब तक है जान के साथ एक ही दिन रिलीज होने को लेकर सन ऑफ सरदार को सुर्खियां मिली हैं। दोनों फिल्में दीवाली पर एक साथ रिलीज हो रही हैं हर कोई ये जानने को बेताब है कि आखिर दोनों में से कौन सी फिल्म इस साल की सबसे हिट फिल्म बनेगी।
एक तरफ जहां शाहरुख खान और यश चोपड़ा की हिट जोड़ी की आखिरी रोमांटिक फिल्म जब तक है जान ने लोगों की नज़रें बॉक्स ऑफिस पर गड़ा रखी हैं वहीं अजय और सोनाक्षी की जोड़ी भी इस फिल्म से हिट होने की आस लगाए बैठी है। सन ऑफ सरदार को हिट कराने के लिये अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा ने जमीन आसमान एक कर रखा है। छोटे परदे पर प्रमोशन से लेकर फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर अजय ने काफी बेहतरीन इंतजाम किये हैं।
दूसरी तरफ जब तक है जान को सन ऑफ सरदार से ज्यादा सफलता दिलाने के लिये शाहरुख भी जोर शोर से लगे हुए हैं। हालांकि दोनों दुनिया के सामने यही जताने की कोशिश कर रहे हैं कि दोनों के बीच किसी भी तरह की कोई गलतफहमी नहीं है और दोनों यही चाहते हैं कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेंगी। लेकिन इसके बावजूद खबरों में मौजूद सच कुछ और ही बयां कर रहा है।
आइये जब तक है जान को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार सन ऑफ सरदार फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक खबरें और फिल्म की कुछ झलकियां देखते हैं तस्वीरों में।


Click it and Unblock the Notifications