अजय-शाहरुख के बीच नहीं कोई पंगा
शाहरुख खान और अजय देवगन अपनी अपनी फिल्मों को लेकर आजकल काफी चर्चा में बने हुए हैं। दोनों एक दूसरे को किसी भी तरह के कमेंट करने से बच रहे हैं लेकिन मीडिया ने ये हल्ला कर रखा है कि सन ऑफ सरदार और जब तक है जान को लेकर दोनों एक्टरों के बीच पंगा हो रखा है। कोई कहता है कि अजय ने यश राज बैनर को लीगल नोटिस भिजवाया है तो किसी का कहना है कि शाहरुख अजय से अपनी फिल्म दीवाली के बाद रिलीज करने की गुजारिश कर रहे हैं।
हालांकि अजय और शाहरुख दोनों ने अपने हर एक स्टेटमेंट में यही कहा है कि ये लड़ाई दो कंपनियों के बीच है ना कि हम दोनों एक्टरों के बीच। अजय ने कहा शाहरुख खान यशराज बैनर के साथ मेरी लीगल लड़ाई में शामिल नहीं हैं। दूसरी तरफ शाहरुख ने भी कहा कि ये दो कंपनियों के बीच की बात है। मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है। अजय से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। मैं चाहता हूं कि सन ऑफ सरदार को लेकर जो भी मुश्किलें चल रही हैं वो जल्द से जल्द खत्म हो जाएं।
इससे पहले भी काफी साल पहले अजय देवगन और यश राज बैनर एक दूसरे के सामने खड़े थे अपनी अपनी फिल्मों को लेकर। जहां एक तरफ अजय की फूल और कांटे रिलीज हुई वहीं यश राज की लम्हें रिलीज हुई। उस वक्त तो अजय ने यश राज को पीछे छोड़ दिया था। अब इस बार भी दोनों अपनी अपनी बिग रिलीज फिल्मों को लेकर चिंता में हैं। देखना है कि शाहरुख और अजय के बीच दर्शक इस दीवाली किसे देखना पसंद करते हैं। क्या इतिहास फिर से खुद को दोहराएगा या फिर इस बार एक नया इतिहास बनेगा।


Click it and Unblock the Notifications












