दीवाली हमेशा दो फिल्मों की जगह रखती है: अजय देवगन

शाहरुख खान के लिये ये फिल्म खास है क्योंकि ये फिल्म उनके करीबी यश अंकल की आखिरी फिल्म है और दूसरी तरफ अजय देवगन की सन ऑफ सरदार इसलिये खास है क्योंकि इस साल अजय देवगन की एक भी हिट फिल्म नहीं आई सिवाय बोल बच्चन के। तो अजय को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है। अब दोनों फिल्मों के बीच सफलता की जंग छिड़ी हुई है और मीडिया इस बात का फायदा उठा रही है। हालही में खबर आई कि शाहरुख खान ने अजय देवगन से रिक्वेस्ट की है कि वो दीवाली पर फिल्म रिलीज ना करें ताकि उनकी जब तक है जान का बिजनेस कम ना हो।
दूसरी तरफ अजय देवगन कह रहे हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। बल्कि शाहरुख ने तो कहा है कि दोनों फिल्मों को एक ही दिन रिलीज होना चाहिए क्योंकि अगर यश जी जिंदा होते तो वो भी यही चाहते कि दोनों बड़ी फिल्में एक साथ ही रिलीज हों। और वैसे भी दीवाली पर हमेशा दो फिल्मों के रिलीज होने की जगह होती है। इससे किसी भी फिल्म का बिजनेस कम नहीं होता। बल्कि पहले भी कई बार दो फिल्मे एक साथ रिलीज हुई हैं और दोनों फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया है।
अब दोनों में से क्या बात सच है ये या तो शाहरुख खान जानते हैं या फिर अजय देवगन। खैर जो भी हो लेकिन दर्शकों के लिए इस साल दीवाली पर अच्छी ट्रीट मिलने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications