350 स्क्रीन्स में दिखाई जाएगी सन ऑफ सरदार
इंडिया में भले ही अजय देवगन को अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार को लेकर सिनमाघरों की कमी महसूस हो रही हो लेकिन ओवरसीज मार्केट में सन ऑफ सरदार को स्क्रीन्स को लेकर किसी भी तरह की कोई नहीं है। खबर है कि ओवरसीज मार्केट में सन ऑफ सरदार कुल 350 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। साथ ही भारत में भी सभी बड़े मार्केट में स्थित सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होगी।
अजय देवगन ने हाल ही में यश राज बैनर को लीगल नोटिस भिजवाई और कहा कि उन्होंने ईद के वक्त रिलीज हुई अपनी फिल्म एक था टाईगर के साथ ही अपनी दूसरी फिल्म जब तक है जान के लिए थियेटर बुक कर लिये थे और इस वजह से उन्हें सन ऑफ सरदार के लिए थियेटरों की कमी पड़ गयी हैं। हालांकि शाहरुख खान और अजय ने एक दूसरे को लेकर किसी भी तरह का कोई कमेंट नहीं पास किया है।
लेकिन शाहरुख अजय की कंपनी द्वारा लीगल नोटिस भिजवाए जाने को लेकर थोड़ा सा खफा जरुर हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा "मेरा लॉजिक ये है कि अगर आप थियेटर की कम संख्य को लेकर खफा हैं तो आपने पहले थियेटर बुक क्यों नहीं कराए? चूंकि आपके बिजनेस हाउस ने ये नहीं किया और किसी और ने ये कर दिया तो आप उसका बदला हमसे क्यों निकाल रहे हैं? इस बात पर इतना बड़ा इश्यू क्यों है? अगर आपके पास ऑप्शन है तो आप अपनी फिल्म को इस शुक्रवार को रिलीज क्यों नहीं करते? ये पूरी तरह से आपका फैसला है। चाहें तो आफ एक हफ्ते पहले या फिर बाद में भी रिलीज कर सकते हैं और अगर आपने साथ में ही रिलीज करने का फैसला किया है तो फिर रिलीज करिये।"


Click it and Unblock the Notifications
