PICS: अजय ने घटाया 17 किलो वज़न, ईनाम में 3 हीरोइनें

अजय देवगन इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर माने जाते हैं। प्रभुदेवा की एक्शन जैक्सन के लिए अजय देवगन ने 17 किलो वज़न घटाया है। इसके लिए अजय ने स्ट्रिक्ट डाइट और जिम का सहारा लिया। इसका ईनाम है तीन हीरोइनें। जी हां प्रभुदेवा की एक्शन जैक्सन में अजय देवगन तीन तीन हीरोइनों से इश्क फरमाते नज़र आएंगे। जहां यामी और सोनाक्षी उनके एक एक रोल के लिए हैं। नहीं समझे । अरे फिल्म में अजय देवगन डबल रोल में जो नज़र आ रहे हैं। सूत्र तो यही बताते हैं। वहीं तीसरे रोल के लिए एक नई अभिनेत्री को लिया गया है। इस फिल्‍म में वे पहली बार अजय देवगन तलवारबाजी करते नजर आयेंगे। इसके लिए उन्होंने काफी अभ्‍यास भी किया। 45 के हो चुके अजय बिल्कुल फिट नज़र आ रहे हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि काफी अर्से बाद मैंने इस तरह की मेहनत की है। प्रभुदेवा ने इसमें एक अलग तरह से ही तलवारबाजी को दिखाया है। लेकिन इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है। यह बहुत बढिया फिल्‍म है। दर्शक इसे बेहद पसंद करेंगे। तस्वीर पर क्लिक करके देखिए अजय का नया अवतार -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X