छोटे परदे पर भी अजय और शाहरुख़ आमने सामने
काफी दिनों से खबर आ रही है की अजय देवगन और शाहरुख़ खान की फ़िल्में सन ऑफ़ सरदार और जब तक है जान एक ही दिन यानि इस दिवाली पर रिलीज़ हो रही हैं। दोनों ने अपनी फिल्मों के प्रोमोशन करने शुरू कर दिए हैं. पहले तो सिनेमाहाल को लेकर दोनों फ़िल्में आमने सामने कड़ी थी। अजय और शाहरुख़ दोनों चाहते थे की उन की फिल्म को सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाए। और अब दोनों छोटे परदे पर अपनी फिल्मों को प्रमोट करने में भी एक दूसरे को पछाड़ने में लगे हुए हैं। दोनों ने टीवी के सबसे बड़े और हिट शो को टारगेट किया है जिनमे कौन बनेगा करोड़पति और बिग बॉस शामिल हैं।

हाल ही में अजय देवगन बिग बॉस 6 के सेट पर आए और उन्होंने अपनी फिल्म सन ऑफ़ सरदार को प्रमोट किया। अजय देवगन के साथ सलमान के बड़े भाई संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा भी मौजूद थीं। तीनों ने मिलकर सन ऑफ़ सरदार के गानों के कई स्टेप किये और सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान, अजय देवगन और संजय दत्त के डायलॉग की नक़ल भी की। सलमान खान ने अजय देवगन और संजय दत्त के साथ उनकी फिल्म की गाने रानी मैं तू राजा गाने पर डांस भी किया।
दूसरी तरफ सोनी चैनल के हिट शो केबीसी में शाहरुख़ खान और कटरीना कैफ अपनी फिल्म जब तक है जान को प्रमोट करने पहुंचे। शाहरुख़ खान ने अपनी फिल्म के टाइटल कविता जब तक है जान भी सुनाया। शाहरुख़ और कटरीना ने अमिताभ के साथ मिलकर काफी मज़े किये। अमिताभ और शाहरुख़ खान ने मिलकर कटरीना का काफी मज़ाक भी बनाया और उन्हें परेशान किया।
अब सलमान के शो में तो अजय ने अपनी फिल्म का और अमिताभ के शो में शाहरुख़ ने अपनी फिल्म का प्रोमोशन किया। लेकिन अब देखना है की क्या सलमान के शो में इस बार शाहरुख़ अपनी फिल्म का प्रोमोशन करने जाएँगे या फिर शाहरुख़ खान के बाद केबीसी में अजय अपने सन ऑफ़ सरदार को प्रमोट करने जाएँगे?


Click it and Unblock the Notifications











