यह क्या, शाहरूख की चैन्नई एक्सप्रेस पर अजय देवगन
आपको हैरत हुई ना, आखिर यह कैसे हो गया? लेकिन दोस्तों यही सच है कि शाहरूख की अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म 'चैन्नई एक्सप्रेस' की सवारी अब अभिनेता और बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन करेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि अभी पिछले महीने दोनों सितारों यानी की शाहरूख और अजय के बीच में इतना कोहराम मचा था फिर यह कैसे संभव हुआ।
तो आपको बता दे कि दरअसल यह सब संभव हुआ फिल्म 'चैन्नई एक्सप्रेस' के निर्देशक रोहित शेट्टी के कारण जिन्होंने अजय को अपनी फिल्म में स्पेशल रोल करने का ऑफर दिया और अजय देवगन मना नहीं कर पाये क्योंकि अजय औऱ रोहित की आपस में काफी बनती है इसलिए अजय ने अपने एक दोस्त सलमान खान को अपने दोस्त रोहित शेट्टी के लिए छोड़ दिया और तमाम मनमुटाव होने के बावजूद शाहरूख की फिल्म में काम करने के लिए हांभी भर दी।
आपको बता दें कि शाहरूख की फिल्म 'जब तक है जान' और अजय देवगन कि फिल्म 'सन ऑफ सरदार' री रिलीज डेट को लेकर शाहरूख औऱ अजय देवगन में काफी कहासुनी हुई थी। अजय देगवन तो यशराज के खिलाफ कोर्ट तक चले गये थे लेकिन कोर्ट ने उनको ही फटकार लगा दी। तमाम झगड़ो के बाद भी फिल्म एक ही दिन रिलीज हुई और अच्छा खासा बिजनेस भी कर गयीं। शाहरूख के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अजय देवगन को सलमान खान ने पूरा सपोर्ट किया। उन्होंने ट्विटर पर शाहरूख खान को अजय देवगन के लिए फटकार लगायी थी और अजय के लिए उनकी फिल्म में एक आयटम नंबर भी किया था। लेकिन अजय देवगन की यह हरकत सल्लू मियां को सोचने पर मजबूर कर सकती है? देखते हैं कि सल्लू इस बात पर अजय देवगन को क्या जवाब देते हैं?


Click it and Unblock the Notifications











