बोले अजय देवगन..जो रेप करे उसे फांसी दे दो

फिल्म अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म की सफलता को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म को देश को समर्पित किया है।

अजय देवगन का कहना है कि इस फिल्म के जरिये लोगों के अंदर भ्रष्टाचार से लड़ने की प्रेरणा मिलेगी। लेकिन फिल्म का प्रमोशन करते करते अजय देवगन देश के उन घृणित अपराधियों के खिलाफ आग उगल बैठे जो कि रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देते हैं।

अजय ने कहा कि मेरी नजर में रेप का अपराध हत्या से ज्यादा खतरनाक है

अजय ने कहा कि बलात्कार में दोषी पाये जाने वाले लोगो को फांसी पर लटका देना चाहिए। फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' में अजय देवगन ने ईमानदार पुलिस ऑफिसर का रोल किया है जिनका नाम बाजीराव का रोल किया है।

अजय ने कहा कि मेरी नजर में रेप का अपराध हत्या से ज्यादा खतरनाक है और अगर मेरी चलती तो मैं चाहता कि उन सभी को फांसी पर लटका दिया जाए और मार डाला जाए।

Pics: 'सिंघम रिटर्नस'

गौरतलब है कि निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम रिटर्न्‍स' 2011 में आई उनकी फिल्म 'सिंघम' का सीक्वल है। अजय ने इसमें पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम की अपनी भूमिका दोहराई है। अजय ने कहा, "हर साल हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

इस साल स्वतंत्रता दिवस पर 'सिंघम रिटर्न्‍स' हमारी तरफ से राष्ट्र का सम्मान है। यदि आम आदमी और देश के रक्षा अधिकारी सिंघम की तरह बन जाएं तो हर साल सही मायनों में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा सकेगा।" फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं जिनकी पिछली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने सफलता की नई दास्तां लिखी है। इसलिए इस फिल्म से लोगों को और भी उम्मीदें हैं।

एक नजर सिंघम रिटर्नस की तस्वीरों पर

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X