..................... Children's Day पर अजय देवगन ने युग और नीसा के लिए कही ये बात Ajay Devgan said this for Yug and Nyasa on Children's Day, shared a video! - Hindi Filmibeat

Children's Day पर अजय देवगन ने युग और नीसा के लिए कही ये बात, साझा किया मजेदार वीडियो!

ajay devgn

सुपरस्टार अजय देवगन एक शानदार अभिनेता होने के साथ साथ एकस अच्छे पिता भी हैं। आज उन्होने चिल्ड्रेंस डे के मौके पर अपने बच्चों को विश किया है और एक शानदार वीडियो पोस्ट किया है। अजय देवगन को लेकर मशहूर है कि वो काफी समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। उन्होने युग और नीसा के लिए एक पोस्ट किया है। अजय देवगन ने एक रियालिटी शो का वीडियो साझा किया है जिसमें एक लड़की उनके फिल्म का एक डायलॉग बोलती नजर आ रही है।

वीडियो में ये बच्ची कह रही है, 'आता माझी सटकली।' बच्ची के साथ अजय देवगन भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे है। अजय देवगन ने इस पोस्ट के साथ लिखा है, ''एक बच्चे की अनफ़िल्टर्ड ईमानदारी का अनुभव करना कितना ताज़ा है।

अपने बच्चे और यहां तक ​​कि बच्चों की हमेशा सुनने के लिए समय निकालें अन्यथा। हैप्पी बाल दिवस। लव और नीसा।'' इसके साथ उन्होने एक हार्ट इमोजी भी साझा किया है।

अजय देवगन इस समय अपनी फिल्म दृश्यम 2 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और तब्बू के साथ मिलकर वो फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। जी हां, उनकी फिल्म दृश्यम 2 काफी जल्दी बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही है और लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

इस फिल्म का पहला पार्ट काफी पसंद किया गया था। अजय देवगन इसके पहले थैंक गॉड 2 में भी नजर आए थे लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली है। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X