एक्शन जैक्सन में ठुमके लगाकर खुश हैं अजय देवगन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की एक्टिंग का तो हम सब लोहा मान चुके हैं। लेकिन अजय देवगन यदि जबरदस्त डांस करते दिख जाएं, तो यह आश्चर्य की बात होगी। दिमाग को थोड़ा पीछे ले जाएं, तो शायद फिल्म यू, मी और हम में अजय को हमने सालसा करते पाया था। जिसमें उनकी काफी तारीफ भी हुई थी।

ajay devgan

अजय देवगन हमेश हल्के-फुल्के डांस के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह गोलमाल के गाने हों या अता माझी सटकली, अजय ने डांस से थोड़ी दूरी बनाकर रखी हुई थी। लेकिन अब वे अपनी झिझक से बाहर निकलते दिख रहे हैं। और तो और उन्हें डांस करवाने वाले और कोई नहीं, बल्कि डांस गुरू प्रभुदेवा हैं। जी हां प्रभुदेवा की आने वाली फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में अजय को नृत्य करने से कोई हिचक नहीं है और साथ ही सुपरस्टार ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि निर्देशक ने उन्हें फिल्म में काम करने का मौका दिया।

अजय ने फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने दौरान कहा,'एक्शन जैक्सन में प्रभुदेवा ने जिस तरह का स्टाइल पेश किया है वह बिल्कुल नई है। और मैं फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं। यह मेरी कैरियर की पहली फिल्म है जब फिल्म में डांस से पहले मैंने प्रैक्टिस किया हो।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि,'मेरे ख्याल में प्रभुदेवा एक ऐसे निर्देशक हैं जो अभिनेता की खूबी को जानते हैं और मेरे नृत्य कौशल का उन्होंने इस्तेमाल किया और उसे एक नई दिशा दी। यह मजेदार था और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। अब दर्शक फैसला करेंगे।

आपको बता दें, एक्शन जैक्सन फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। इस फिल्म में देवगन गजब का एक्शन और नृत्य करते नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X