फिर चला रोहित शेट्टी का जादू, 'सिंघम रिटर्नस' ने दो दिन में कमाए 50 करोड़
और वो ही हुआ जिसकी उम्मीद की जा रही थी। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिंघम रिटर्नस' ने रिलीज होते ही कमाल कर दिया है। फिल्म ने दो दिनों में ही 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
कहा जा रहा है कि 'सिंघम रिट्नर्स' ने अपनी रिलीज के महज दो दिनों में ही 53.14 करोड़ रुपये कमा लिए। जिसकी वजह से रोहित शेट्टी का जादू लोगों के सिर चढ़कर एक बार फिर से बोल रहा है।
फिर चला रोहित शेट्टी का जादू, लोग खुश
मालूम हो कि यह फिल्म वर्ष 2011 की फिल्म 'सिंघम' का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी निर्देशित 'सिंघम रिट्नर्स' में करीना कपूर भी हैं।
फिर चला रोहित शेट्टी का जादू, 'सिंघम रिटर्नस' ने दो दिन में कमाए 50 करोड़
कहा जा रहा है कि फिल्म रोहित और अजय की है जिसकी वजह से लोगों को फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। तो वहीं करीना कपूर की मौजूदगी कॉमेडी और रूमानियत का एहसास कराती है इसलिए लोगों को फिल्म पसंद आ रही है।
फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'सिंघम रिट्नर्स' ने दूसरे दिन जबर्दस्त कारोबार किया। 'सिंघम' ने महज दो दिनों में 51.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया।"
फिल्म की सफलता में हनी सिंह के गाने आता माझी सटकली...का भी बहुत बड़ा हाथ बताया जा रहा है। कुल मिलाकर आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म आसानी से 100 करोड़ का बिजनेस कर लेगी।


Click it and Unblock the Notifications
