रोहित की 'सिंघम रिटर्न्स' बड़ी आसानी से पूरी करेगी डबल सेंचुरी
शुक्रवार को रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' ने दो दिनों के अंदर ताबड़तोड़ कमाई कर ली है जिसे देखते हुए आप कह सकते हैं कि फिल्म आसानी से 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
फिल्म ने मात्र दो दिनों के अंदर 54 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अजय देवगन और करीना कपूर के अभिनय से सजी इस फिल्म को फिल्म आलोचकों और दर्शकों की तरफ से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई।
मशहूर समीक्षक तरण आदर्श ने 'सिंघम रिटर्न्स' की कमाई के बारे ट्वीट कर के लोगों को इस बारे में बताया है। तरण के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 32.09 करोड़ रुपये की कमाई की। साल 2014 में पहले दिन ही इतने पैसे बटोरने वाली यह पहली फिल्म है।
तरण के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 32.09 करोड़ रुपये की कमाई की
यह फिल्म 2011 में आई हिट फिल्म 'सिंघम' का ही दूसरा भाग है।फिल्मों के व्यापार पर नजर रखने वाले एक और ट्रेंड पंडित कोमल नहाटा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, "सिंघम रिटर्न्स एक सुपरहिट फिल्म है। यह अजय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित होगी।"
फिल्म के सह-निर्माताओं में से एक अजय देवगन ने इस फिल्म में बाजीराव सिंघम नाम के एक पुलिस निरीक्षक की भूमिका निभाई है जिसका लक्ष्य समाज से भ्रष्टाचार को हटाना है। दिलचस्प कहानी, भरपूर एक्शन और आकर्षक संवाद के कारण इस फिल्म को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/M3KqzpP6Ej0?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
