अजय देवगन की मैदान से आई बड़ी खबर, बंगाली भाषा में डब करके भी रिलीज की जाएगी फिल्म!
इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में ध्यान दिया जा रहा है कि कोई फिल्म बने तो वो कई भाषाओं में रिलीज हो। यही कारण है कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में कई फिल्मों को डब किया जाता है और इसके बाद काफी शानदार रिसपॉन्स मेकर्स को मिलता है क्योंकि फिल्म हर भाषा के लोगों तक आसानी से पहुंच जाती है। अगर आपसे कहा जाए कि इंड्स्ट्री अब उस भाषा की तरफ भी बढ़ रही है,
जिसमें अभी तक फिल्में डब नहीं की जाती थीं को आपका रिएक्शन कैसा होगा? दरअसल हम बात कर रहे हैं बंगाली भाषा की, जिसकी तरफ मेकर्स बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

मिड डे में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली मैदान के निर्माता फिल्म को बंगाली में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, साथ ही इस तथ्य को देखते हुए कि कोलकाता भारतीय फुटबॉल का केंद्र है।
इसके बाद से खबरें हैं कि बंगाली फैंस काफी खुश हैं और काफी बड़ा धमाका करने वाले हैं। इस फिल्म की बात करें तो ये पूरी तरह से फुटबॉल पर आधारित है और अजय देवगन को एक फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के रूप में दिखाया जाएगा।
सभी जानते हैं कि देश के कई हिस्सों में फुटबॉल को लेकर काफी जुनून है और बंगाल उनमें से एक राज्य है। ऐसे में मेकर्स ने सोचा है कि फिल्म को हर बंगाली के दिल के करीब लेकर जाए ताकि फिल्म अच्छी खासी कमाई बंगाल से कर सके। गौरतलब है कि अजय देवगन की ये पहली ऐसी फिल्म होगी जो कि बंगाली में डब होकर सीधे थिएटर्स में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











