..................... Ajay Devgan's first look from 'Gangubai Kathiawadi' revealed, trailer to be released tomorrow! 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से सामने आया अजय देवगन का फर्स्ट लुक - Hindi Filmibeat

'गंगूबाई काठियावाड़ी' से सामने आया अजय देवगन का फर्स्ट लुक, कल रिलीज होगा दमदार ट्रेलर!

By Filmibeat Desk

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से अब सुपरस्टार अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। इस लुक में वो काफी शानदार लग रहे हैं। इस पोस्टर में अजय देवगन कोट पैंट पहने दिख रहे हैं। उन्होंने सिर पर टोपी के साथ काला चश्मा भी लगा रखा है। वह 'सलाम' करते नजर आ रहै हैं। इस फोटो में अजय का विंटेज लुक साफ दिखाई दे रहा है। फैंस को ये काफी पसंद आ रहा है।

इसके पहले आलिया भट्ट का दमदार लुक देखने को मिला था। गंगूबाई गंगूबाई काठियावाड़ी के रंग में रंगी आलिया व्हाइट साड़ी, लाल बिंदी और आंखों का काजल लगाए लेटे हुए पोज दे रही थीं।

ajay devgn, gangubai kathiawadi, अजय देवगन, गंगूबाई काठियावाड़ी

आलिया भट्ट की मचअवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुडन्यूज है। 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस फिल्म का 4 फरवरी को ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

जमकर ताारीफ हो रही है

जमकर ताारीफ हो रही है

आलिया भट्ट के इस लुक की सोशल मीडिया पर जमकर ताारीफ हो रही है। फिल्म के टीजर वीडियोज में आलिया पहले ही अपनी शानदार अदाकारी का नमूना पेश कर चुकी हैं। आलिया पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहीं हैं।

जमकर ताारीफ हो रही है

जमकर ताारीफ हो रही है

अपने लुक को साझा करते हुए अजय देवगन लिखते हैं.. अपनी पहचान से चार चांद लगाने आ रहे हैं हम। कल रिलीज होगा ट्रेलर और 25 फरवरी को रिलीज होगी गंगूबाई काठियावाड़ी।

कोरोना की वजह से कई बार टली रिलीज

कोरोना की वजह से कई बार टली रिलीज

कोविड 19 की वजह से कई बार फिल्म की रिलीज पोस्टपोन होती आई है| फैंस को उम्मीद है 25 फरवरी को फाइनली आलिया की इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकेंगे। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

माफिया क्वीन ऑफ मुंबई

माफिया क्वीन ऑफ मुंबई

ये फिल्म लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन ऑफ मुंबई क्वीन के एक चैप्टर पर बेस्ड है। आलिया गंगूबाई का रोल निभा रही हैं जो 1960 में मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की सबसे पावरफुल महिला थी।

कोठा चलाने से लेकर कमाठीपुरा की नेता बनने तक का सफर

कोठा चलाने से लेकर कमाठीपुरा की नेता बनने तक का सफर

मूवी में गंगूबाई के कोठा चलाने से लेकर कमाठीपुरा की नेता बनने तक का सफर दिखाया जाएगा। गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन अहम रोल में दिखेंगे। अभी तक मेकर्स ने अजय देवगन के लुक का खुलासा नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X