..................... Ajay Devgan's film 'Naam' to release after 18 years, Anees Bazmee's action thriller announced! 18 साल बाद रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म 'नाम' - Hindi Filmibeat

18 साल बाद रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म 'नाम', अनीस बज्मी की एक्शन थ्रिलर का ऐलान!

अनीस बज्मी और अजय देवगन की एक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। हम बात कर रहे हैं एक्शन थ्रिलर थ्रिलर फिल्म 'नाम' की जो कि धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स की नजर मई-जुलाई पर है। इस फिल्म को लेकर कुछ ऐसे फैक्ट्स हैं जो कि शायद आपको नहीं पता होंगे और आपको ऐसा लगेगा कि क्या ऐसा भी हो सकता है?

दरअसल ये फिल्म अभी की नहीं है बल्कि साल 2004 में शुरु हुई थी और इसकी शूटिंग कुछ समय बाद पूरी हुई थी। हालांकि फिल्म रिलीज नहीं हो पाई और अब ये फिल्म करीब 18 साल के बाद रिलीज होने जा रही है।

ajay devgn, anees bazmee, naam, अजय देवगन, अनीस बज्मी, नाम

अब खबर आ रही है कि या तो फिल्म थिएटर्स में आएगी या फिर ओटीटी रिलीज के लिए बातचीत की जा रही है। 'नाम' एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है जिसमें एक व्यक्ति अपनी याददाश्त खो देता है और अपनी पहचान खोजने के लिए यात्रा पर निकल जाता है।

शूटिंग स्विट्जरलैंड और मुंबई में की गई है

शूटिंग स्विट्जरलैंड और मुंबई में की गई है

फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड और मुंबई में की गई है। फिल्म 'हलचल', 'प्यार तो होना ही था' और 'दीवानगी' के बाद अजय के साथ बज्मी की चौथी फिल्म है। कोमल नहटा ने एक ट्वीट करते हुए इस फिल्म की पूरी जानकारी दी है।

कोमल नहटा का ट्वीट

कोमल नहटा का ट्वीट

उन्होने लिखा है, ''अजय देवगन #Naam द्वारा निर्देशित BazmeeAnees, ग्रीष्मकालीन रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एक सस्पेंस साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जहां दर्शक अभिनेता के एक्शन से भरपूर युवा लुक का आनंद लेंगे। फिल्म का निर्माण #RoongtaEntertainment . द्वारा किया जा रहा है #अजय देवगन #अनीस बज्मी #AnilRoongta''

समीरा रेड्डी और भूमिका चावला

समीरा रेड्डी और भूमिका चावला

लीड एक्ट्रेस की बात करें तो इसमें समीरा रेड्डी और भूमिका चावला नजर आने वाली हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इन दिनों 'रनवे 34' का प्रमोशन कर रहे हैं।

ईद पर आएगी रनवे 34

ईद पर आएगी रनवे 34

अजय देवगन की ये फिल्म इस ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत नजर आने वाली हैँ।

ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है

ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है

फिल्म का शानदार ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। फैंस की मानें तो अजय देवगन आने वाले समय में कई शानदार फिल्मों के धमाका करते नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X