..................... Ajay Devgan's film Maidaan's teaser released - Hindi Filmibeat

Maidaan Teaser Release: अजय देवगन की फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

Maidaan Teaser Release

Maidaan Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी फिल्म भोला को लेकर तो सुर्खियों में बने ही हैं, फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। तब तक अजय देवगन की दूसरी फिल्म मैदान का टीजर भी रिलीज हो गया है। फैंस को इसका टीजर काफी पसंद आ रहा है, साथ ही अजय का किरदार भी काफी दिलचस्प लग रहा है।

अजय देवगन की जून रिलीज फिल्म 'मैदान' का धमाकेदार टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, इसमें एक्टर फुटबाल गेम के गोल्डन पीरियड की कहानी को दर्शाते हुए नजर आ रहे हैं।

हर कोई जानता है कि, अजय देवगन बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं, जिनकी हमेशा यही कोशिश रही है कि वह अपनी ऑडियंस को हर फिल्म के साथ कुछ अलग परोसे।

इस साल रिलीज 'दृश्यम 2' के बाद, वह 'भोला' में वह एक साधारण आदमी की भूमिका में नजर आए थे। अब वह फिल्म 'मैदान' में फुटबाल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं।

मैदान के टीजर की शुरुआत होती है हेल्सिंकी ओलंपिक मैदान से, जिसमें भारतीय प्लेयर भरी बारिश में फुटबॉल मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस ओलंपिक मैच में उनकी भिड़ंत यूगोस्लावियन्स के प्लेयर से होती है। इस धमाकेदार छोटे से टीजर में भारतीय खिलाड़ी बिना जूतों के भारी बारिश में मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अजय देवगन स्टारर 'मैदान' का ये 1 मिनट 30 सेकंड का ये टीजर 1952 से लेकर 1962 तक के उस गोल्डन पीरियड को दर्शाता है, जब भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों का गोल्डन पीरियड था। जहां वो धनाधन गोल मारते हुए नजर आ रहे हैं।

अजय देवगन फिल्म में कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो छोटे से मैदान में अपनी टीम को ट्रेन करते हैं और यंग इंडियंस प्लेयर को ओलंपिक तक ले जाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हैं।

इस छोटे से टीजर में अजय देवगन अंत में एक दमदार डायलॉग बोलते हैं, 'आज मैदान में उतरना ग्यारह, लेकिन दिखना सिर्फ एक'। इसका बैकग्राउंड स्कोर भी काफी धांसू हैं। आदिपुरुष के बाद 23 जून को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: maidaan teaser release
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X