'एक्शन जैक्सन' से पहले अजय देवगन की डिमांड से उड़े निर्माताओं के होश

अजय देवगन की फिल्म एक्सन जैक्सन 5 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म के सिनेमाघरों तक पहुंचने से पहले ही अजय देवगन ने ऐसी डिमांड रख दी है, कि उसे सुनकर सिर्फ ऐक्शन जैक्सन के निर्माता ही नहीं बल्क‍ि इंडस्टी के तमाम निर्माताओं के होश फाख्ता हो जायेंगे। आख‍िर क्यों न हो देवगन बॉलीवुड के आरटीआई एक्ट‍िविस्ट जो बन गये हैं और निर्माताओं की गाढ़ी कमाई को एक संस्था द्वारा सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।

एक्शन- जैक्सन में अजय देवगन न सिर्फ एक्शन का डोज देते दिखेंगे, बल्कि प्रभुदेवा स्टाइल में जबरदस्त डांस का तड़का लगाते भी नजर आएंगे। खैर उन्होंने निर्माताओं को एक बड़ा डोज़ दे दिया है। जिस प्रकार एक आरटीआई एक्ट‍िविस्ट हर चीज सार्वजानिक करने की कोश‍िश में रहता है, उसी प्रकार अजय देवगन ने डिमांड की है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन को मॉनिटर करने के लिए एक रजिस्टर्ड बॉडी हो। उनका कहना है कि विभिन्न बॉक्स ऑफिस सोर्स अलग अलग डाटा देते हैं। जो फिल्म के सितारे और निर्देशक, निर्माता को यह जानने में दिक्कत करते हैं कि, फिल्म कैसा व्यापार कर रही है।

जाहिर है जब कोई रजिसटर्ड बॉडी बॉक्स ऑफ‍िस की रिपोर्ट को सार्वजनिक करेगी, तो फिल्मों की असली कमाई का पता चल जायेगा और तब हो सकता है फिल्म हीरो-हीरोइन, निर्देशकों, कोरियोग्राफरों, संगीतकारों, आदि के दाम बढ़ जायें। अगर ऐसा हुआ तो निर्माता जो ढेर सारी कमाई अपनी जेब में रख लेते हैं, उन्हें बाकियों को ज्यादा धन देना पड़ेगा।

और क्या कहा अजय देवगन ने

एक्टर अजय देवगन का कहना है कि आजकल फिल्मों की सफलता- असफलता सबकुछ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ही निर्भर करती है। लिहाजा, इसका सटीक होने काफी मायने रखता है।

बहरहाल, अजय आपकी इस मांग से तो हम सब भी सहमत हैं। यह काफी बेहतरीन आइडिया है। क्योंकि शायद सिर्फ फिल्म से जुड़े लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि हर उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होगा जिसे, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डाटा की जरूरत पड़ती रहती है।अजय के साथ साथ यह फिल्म उनके फैंस के लिए भी एक सरप्राइज की तरह है। शायद इसीलिए अजय देवगन इस फिल्म के प्रोमोशन और कमाई को लेकर कोई हर कदम सचेत हैं।

एक्शन जैक्सन 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम मुख्य भमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X