Nysa Devgan:अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन इस हैंडसम को कर रही हैं डेट, सामने आई साथ की प्राइवेट तस्वीरें!

Nysa Devgan: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन अक्सर चर्चा में रहती हैं। दुनिया भर के कई शहरों में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने की उनकी तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में नीसा देवगन के बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा हुआ है, खबर है कि नीसा वेदांत महाजन को डेट कर रही हैं। दोनों की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वेदांत महाजन की बात करें तो , 25 के इंडस्ट्रियलिस्ट वेदांत महाजन अपने दोस्तों माणक ढींगरा और मोहित रावल के साथ इवेंट मैनेजमेंट कंपनी एमवीएम एंटरटेनमेंट के को-ओनर हैं।
वे तीनों मुंबई, दिल्ली और लंदन में ग्रैंड पार्टियों की मेजबानी करते हैं, जिसमें जान्ह्ववी कपूर, अहान शेट्टी, महिका रामपाल, आर्यन खान और निसा देवगन सहित कई स्टार किड्स शामिल होते है।
वेदांत और नीसा की बात करें तो, अक्सर ही दोनों को साथ में देखा जा जाता है, पार्टी हो, वर्थडे हो, या फिर कोई दूसरा कार्यक्रम वेदांत और नीसा को हमेशा ही एक साथ देखा जाता है।
बैसे तो ज्यादातर न्यासा देवगन को ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी के साथ देखा जाता है। इसी के बाद से चर्चाएं रही हैं कि क्या ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अब सच सामने आ गया है।
खबरों की मानें तो बताया गया है कि ओरी न्यासा का बेस्ट फ्रेंड और वो किसी और को डेट कर रही हैं। कहा जा रहा है कि स्टार किड न्यासा वर्तमान में लंदन बेस्ड बिजनेसमैन वेदांत महाजन के साथ एक कथित रिश्ते में हैं।
जिनके साथ उन्हें अक्सर चिल करते हुए देखा जाता है। न्यासा का सोशल मीडिया अकाउंट निजी है, लेकिन हमें उनकी ग्लैमरस और शानदार लाइफस्टाइल उसके दोस्त ओरी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिलती है।
कई मौकों पर, हमने न्यासा देवगन को उनके कथित बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन के साथ घूमते, पार्टी और मस्ती करते हुए देखा है। पॉपएक्सो के मुताबिक, कथित कपल न्यासा देवगन और वेदांत महाजन ने साल 2022 में एक साथ स्पेन की यात्रा भी की थी।
2019 में, वेदांत आंत्रप्रेन्योरशिप में मास्टर्स करने के लिए लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज गए और शहर में दक्षिण एशियाई छात्रों के लिए पर्सनल पार्टीज की मेजबानी करना शुरू कर दिया। जब कोविड-19 महामारी ने उनकी योजनाओं को रोक दिया, तो वेदांत मजबूत होकर प्लान चेंज किया और लंदन में नाइट क्लबों के लिए पार्टियां आयोजित करना शुरू कर दिया। इसके चलते वेदांत भी अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications


