अजय देवगन- रोहित शेट्टी की सिंघम 3 इस रियल घटना से जुड़ेगी, सूर्यवंशी में छिपा है बड़ा हिंट

रोहित शेट्टी अपनी कॉप यूनिवर्स की हर फिल्म को एक दूसरे से कहीं ना कहीं जोड़ते हैं। यह तो हम आपको बता चुके हैं कि फिल्म सूर्यवंशी के क्लाईमैक्स में रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ सिंघम 3 का हिंट दे दिया है। लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प खबर सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सिंघम 3 की कहानी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के इर्द गिर्द घूमेगी।

सिंबा के क्लाईमैक्स में रोहित शेट्टी ने 'सूर्यवंशी' का ऐलान कर दिया था। फिल्म की कहानी की एक झलक लोगों को वहीं मिल गई थी। उसी तरह अब अक्षय कुमार स्टारर 'सूर्यवंशी' के क्लाईमैक्स में रोहित शेट्टी ने फैंस को सरप्राइज देते हुए 'सिंघम 3' का ऐलान किया है।

singham-3-story

सूर्यवंशी में एक सीन के दौरान एक पुलिस वाले को डायलॉग कहते दिखाया है कि किस तरह आर्टिकल 370 को हटाने की वजह से कश्मीर में आतंकवादियों गतिविधि में एक बड़ी बाधा उत्पन्न हुई है।

अब सिंघम 3 को इसी के साथ जोड़ा जाएगा। इसके घटना से जुड़ी कुछ सच्ची घटनाएं दिखाई जाएंगी। साथ ही दिखाया जाएगा कि सरकार के इस कदम ने आतंकवादी संगठनों को कैसे हिला दिया है।

रोहित शेट्टी की तैयारी

रोहित शेट्टी की तैयारी

अजय देवगन और रोहित शेट्टी सिंघम 3 को कश्मीर की रियल लोकेशन पर शूट करेंगे। फिल्म की शूटिंग गोवा, दिल्ली और कश्मीर में होगी। रोहित शेट्टीन केवल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, बल्कि बड़े पैमाने पर एक्शन भी डिजाइन कर रहे हैं।

मुख्य विलेन होंगे जैकी श्रॉफ

मुख्य विलेन होंगे जैकी श्रॉफ

सिंघम 3 में अजय देवगन के अपोजिट मुख्य विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे जैकी श्रॉफ। सूर्यवंशी में जैकी श्रॉफ आतंकी संगठन लश्कर के चीफ उमर हाफिज़ का किरदार निभा रहे हैं।

सूर्यवंशी में उनके किरदार को जिंदा रखा गया है, लेकिन क्लाईमैक्स में सिंघम और उमर हाफिज़ के बीच फोन पर संवाद चलता है.. और अंत में सिंघम उसे कहता है कि तुम्हारा खात्मा तो मैं ही करूंगा।

बड़े स्तर पर होगी शूटिंग

बड़े स्तर पर होगी शूटिंग

फिल्म सिंघम गोवा में सेट किया गया था, उसके बाद सिंघम रिटर्न्स में मुंबई की कहानी थी। और अब, रोहित शेट्टी और अजय देवगन सिंघम 3 को एक स्तर और ऊपर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सिंघम 3 में आतंकवाद की कहानी

सिंघम 3 में आतंकवाद की कहानी

सिंघम 3 आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर सेट होगा, जिसमें हीरो आतंकवादी संगठनों को पकड़ने के लिए पाकिस्तान तक पहुंचेगा। सिंघम की कहानी ठीक वहीं से शुरु होगी, जहां पर सूर्यवंशी को खत्म किया गया है।

आगे बढ़ेगी कहानी

आगे बढ़ेगी कहानी

सिंघम 3 में एक बार फिर सूर्यवंशी और सिंबा भी साथ दिखेंगे। दरअसल सूर्यवंशी में हमने देखा कि उमर हाफिज (जैकी श्रॉफ) के बेटों को एटीएस ने मार गिराया है। उनकी मौत से बौखलाए हुए उमर को सिंघम ने सीधे चैलेंज दिया है कि वो उसके घर में आकर उसे मारेगा। उमर हाफिज पीओके में छुपा हुआ है। सिंघम में हम शिवगढ़ के बाजीराव सिंघम को देश के वांटेड आंतकवादी का खात्मा करते हुए देखेंगे।

जल्द होगी घोषणा

जल्द होगी घोषणा

रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले हफ्ते में रोहित शेट्टी अपनी इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि फिल्म 2022 के अंत तक ही फ्लोर पर जाने की संभावना है। और 2023 में रिलीज होगी। तब तक अजय देवगन अपनी मौजूदा घोषित फिल्मों की शूटिंग पूरी करेंगे। इधर रोहित शेट्टी भी अपनी अगली फिल्म 'सर्कस' की रिलीज फाइनल करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X