बेटे युग को रिलेशनशिप टिप्स देते हैं Ajay Devgan, बोले- वो मुझसे सब कुछ...

Ajay Devgan On His Son Relationship: अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि इस समय अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर वह चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर ने खुद अपने बच्चों के साथ में अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है। एक्टर ने खुद यह भी बताया है कि उनके बेटे युग और बेटे निसा देवगन उनके बहुत करीब है।
Ranveer Allahbadia के साथ पॉडकास्ट के दौरान अजय देवगन ने काफी सारी बातें की। जहां पर अजय देवगन ने बताया कि उनका बेटा युग उनके साथ में किसी भी मुद्दे पर बात कर सकता है। एक्टर के मुताबिक वह एक ऐसे पिता है जो कि अपने बच्चों से हमेशा सीखते रहते हैं और 14 साल के बेटे के साथ में एक फ्रेंडली रिश्ता साझा करते हैं।
अजय देवगन ने बताया कि उनका बेटा युग उनके साथ में अपनी रिलेशनशिप के बारे में भी शेयर कर देता है। एक्टर ने अपने बेटे के डेटिंग फेज को लेकर भी बात की। अजय ने बताया कि "उसको अपनी लिमिटेशन को समझना पड़ता है और किस उम्र तक क्या सही है यह भी समझता है। इसके चलते कोई ऐसा डिबेट भी नहीं होता है।"
अजय देवगन ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "वह अपने रिलेशनशिप्स के बारे में भी मुझसे बात करता है। हम एक दूसरे के साथ में इस पर बात करने के लिए पूरी तरीके से फ्री है।" एक्टर बताते हैं कि कैसे अभी के वक्त में बच्चों को एक्स्पोज़र ज्यादा मिलने लग गया है और उनका बेटा अगर कोई गलती नहीं होती है तो उनसे डरता भी नहीं है।
अभिनेता ने आगे बताया कि बेटे को कई बार थोड़ा डांटना भी पड़ जाता है। लेकिन इसके बावजूद भी वह एक दूसरे के साथ में बहुत ही फ्रेंडली बॉन्ड शेयर करते हैं। अगर हम अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इस समय वह अपनी फिल्मों के चलते ही चर्चा का विषय बने हुए हैं और अपनी सक्सेस को भी इंजॉय कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











