चाणक्य फिल्म को लेकर अजय देवगन का खुलासा कहा- रियल में सिर मुंडवाऊंगा, वैसा ही दिखूंगा
साल 2020 के शुरू होने के साथ सिनेमाघर में जनवरी के दूसरे वीक रिलीज हो रही है तानाजी द अनसंग वॅारियर। अजय देवगन फिलहाल इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। 10 जनवरी को रिलीज हो रही ये फिल्म फिल्म में अजय ने छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर सेनापति और मराठा सरदार तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया है।
ये अजय की 100 वीं फिल्म है। लेकिन इसके बाद आने वाले समय में अजय के पास कई दिलचस्प फिल्में हैं, इस फेहरिस्त में एक चर्चित नाम चाणक्य का भी शामिल है।

चाणक्य को लेकर लंबे समय से ये बात हो रही है कि अजय अपनी इस फिल्म को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। वह एक प्लानिंग के तहत इस पर काम कर रहे हैं। जिसका जिक्र उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान किया।


Click it and Unblock the Notifications