..................... Ajay Devgan Pose With Tabu She Kissed Him And His Behaviour With Kajol Video Went Viral - Hindi Filmibeat

तब्बू ने कैमरे के सामने अजय देवगन को किया किस, तो वहीं पत्नी काजोल संग एक्टर ने किया ऐसा बर्ताव, देखें वीडियो

Ajay Devgan With Tabu And Kajol

Ajay Devgan With Tabu And Kajol: अजय देवगन को बॉलीवुड का सिंघम कहा जाता है और आपको बता दें कि जब भी कपल गोल्स की बात आती है तो वह काजोल और अजय देवगन की जोड़ी हमेशा आगे रहती है। लेकिन अब इसी बीच अजय देवगन का एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें यह दर्शाया जा रहा है कि वह दूसरी हीरोइन और अपनी पत्नी काजोल के साथ कैसे तस्वीर क्लिक करवाते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वीडियो की शुरुआत में देखा जाता है कि अजय देवगन तब्बू या फिर किसी भी दूसरी हीरोइन के साथ कैमरे के सामने बहुत अच्छा बर्ताव करते हैं। साथ ही एक क्लिप में तो तब्बू ने अजय देवगन को कैमरे के सामने ही किस किया। लेकिन वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो में अजय को काजोल के साथ भी देखा गया।

दरअसल यह काजोल के साथ में अजय देवगन का वीडियो कुछ दिन पुराना ही है। जहां पर कैमरे के सामने दोनों पोज देते हुए नजर आए। अजय देवगन ने अपने बेटे के कंधे पर हाथ रखा हुआ था लेकिन अपनी पत्नी की तरफ उनका कोई भी एक्शन नजर नहीं आ रहा था। लेकिन तभी काजोल ने हाथ से अजय को इशारा किया और तब जाकर उन्होंने काजोल के कंधे पर हाथ रखा।

अब इस वीडियो के जरिए यह दर्शाया जा रहा है कि अजय देवगन दूसरी हीरोइन के साथ में कैसे पोज देते हैं और वही अपनी खुद की पत्नी काजोल के साथ में किस तरीके से पेश आते हैं। हालांकि वायरल हो रही है इस वीडियो पर लोगों ने भी कमेंट किया है और कुछ लोगों ने अजय को ट्रोल किया है तो वहीं कुछ ने उनका सपोर्ट भी किया है।

अजय देवगन की इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि तब्बू उनकी बेस्ट फ्रेंड है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि अगर शाहरुख खान काजोल को कैमरे के सामने किस कर सकते हैं तो अजय को तब्बू ने किस कर दिया तो कौन सी बड़ी बात हो गई।

Read more about: ajay devgan kajol tabu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X