अजय देवगन की ये बला सी खूबसूरत टॉप हीरोइन बनी दूसरी बार मां, दिखाई बच्चे की पहली झलक

Pranitha Subhash baby

'भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया' फिल्म में अजय देवगन की बीवी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष ने हाल ही में खुशखबरी सुनाई है। दरअसल वह दूसरी बार मां बन गई है और उनके घर पर एक नन्हे राजकुमार का जन्म हुआ है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बच्चों की तस्वीर को भी शेयर किया है।

प्रणिता सुभाष ने अस्पताल की तस्वीरों को शेयर किया है और इसमें वह अपने बच्चे और पति के साथ में नजर आ रही है। दोनों इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि "एडवेंचर शुरू हुआ। कुछ दिन पहले ही हमारे बेटे का जन्म हुआ है।"

प्रणिता सुभाष ने इस कैप्शन में आगे लिखा कि यह कुछ दिन मेरी जिंदगी के सबसे हेक्टिक और सबसे मैजिकल दिनों में से एक थे।" अब एक्ट्रेस के फैंस भी उनको दूसरी बार मां बनने को लेकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दे कि प्रणिता सुभाष ने नितिन के साथ में कोविड-19 के दौरान 2021 में शादी कर ली थी।

हालांकि शादी के 1 साल बाद ही प्रणिता सुभाष ने बेटी को जन्म दिया। लेकिन फिर इसी साल एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा की और दूसरे बच्चे के साथ में अब वह काफी चिल आउट फील कर रही हैं। प्रणिता सुभाष साउथ की एक मशहूर अभिनेत्री है और शादी के बाद से उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक लिया हुआ है।

प्रणिता सुभाष ने इसी साल इंडस्ट्री में कम बैक किया था और आपको बता दें कि अजय देवगन के साथ में उन्होंने भुज फिल्म के अलावा हंगामा 2 में भी काम किया था। आखरी बार अभिनेत्री को कन्नड़ फिल्म Ramana Avatara में भी देखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: ajay devgan pranitha subhash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X