फिर से मूंछों में दिखेंगे अजय देवगन

अजय भी इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि वे दर्शकों की उम्मीद पर खरे उतरें। कुछ इसी बात का ध्यान रखते हुए उन्होंने फिल्म सिंघम में अलग तरह की भूमिका निभाने के लिए हामी भरी है। फिल्म में वो फिर से मूछों में नजर आयेंगे।
इस फिल्म में वे अपनी मूंछों के साथ नजर आयेंगे और इस रोले में उन्हें बेहद पसंद भी किया जायेगा। क्योंकि इससे पहले भी उन्होंने जब भी अपना मूंछों वाला किरदार निभाया है सभी को पसंद आया है। ऐसे में वो सिंघम में अपने खास रूप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपने शारीर और फिटनेस पर इतना ध्यान दिया है कि वो फिल्म में 20-20 लोगों के साथ एक्शन करते नजर आयेंगे और साथ ही उन्होंने अपने एक हाथ पर भी उठाते नजर आयेंगे।
फिल्म के निर्देशक अजय के दोस्त हैं और दोनों ने साथ में कई अच्छी फिल्मों में काम किया है। दोनों ने अबतक सारी हिट फिल्में दी हैं. ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म भी दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म के बारी में रोहित बत्ताते हैं कि अजय लगातार काम कर रहे हैं और वे बेहद खुश हैं इसतरह का किरदार निभाकर। फिल्म में वे एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं और वे बेहद खुश हैं कि फिर से वे एक्शन फिल्म में नजर आयेंगे।
फिल्म में उन्हें प्रशांत ने परीक्षण दिया है। इस फ्ल्ल्म में कई बड़े कलाकारों को भी शामिल किया गया है। प्रशांत ने इस बारे में कहा है कि उन्होंने इस काम के लिए बहुत दिनों तक कम किया है और वे अजय ने पुरे तीन महीने उनके अनुसार ही काम किया है और सारी चीजें फॉलो की है।
इस रोले के लिए अजय ने कार्ब डायेट फॉलो किया हैं। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा है कि कम से कम हर तीन घंटे पर खाना खाया जा सके। अब देखना ये है कि एक्शन के साथ साथ उनकी मूंछें भी फिल्म में दर्शकों को किस कदर बहती है। वैसे फिल्म के रिलीज होने कि संभावना अगस्त में हैं। खुद अजय को भी फिल्म का इंतज़ार है। चूँकि अपने बेटे के जन्म के बाद उनके प्रोडक्शन की यह पहली फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications











