..................... Ajay Devgan to meet Sikh Committee over Son Of Sardaar, 'सन ऑफ सरदार' अजय आज मिलेंगे सिक्ख कमिटी से सुलझायेंगे मामला - Hindi Filmibeat

'सन ऑफ सरदार' अजय चले अमृतसर, मिलेंगे सिक्ख कमेटी से

Son Of Sardaar
सन ऑफ सरदार फिल्म को लेकर अजय देवगन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सिक्ख कमेटी के सदस्यों ने फिल्म में सिक्ख समुदाय का मजाक बनाने की बात कहकर अजय की फिल्म को लीगल नोटिस तक भेज दिया और अब इस मामले पर कदम उठाते हुए अजय देवगन ने सिक्ख कमेटी से मिलने कर इस मामले पर बातचीत करने का फैसला किया है।

अजय आज अमृतसर जाकर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ऑफिशियल्स, सिक्ख लॉयर और ऑल इंडिया सिक्ख स्टूडेंट फेडरेशन से मिलकर इस मामले को सुलझाएंगे। अजय देवगन के साथ उनके दोस्त संजय दत्त भी होंगे। अजय ने फैसला किया है कि वो सिक्ख कमेटी से मिलकर उन्हें अपनी फिल्म सन् ऑफ सरदार दिखाएंगे और ये बताएंगे कि ये फिल्म किसी भी समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाती है।

ज्ञात हो कि अगस्त 16 को वकील नवकिरण सिंह, पंजाब व हरियाणा हाइकोर्ट लॉयर ने देवगन को लीगल नोटिस भेजा था। उनका कहना था कि इस यू ट्यूब पर रिलीज किए गये ट्रेलर्स में सिक्खों को लेकर काफी बुरा कहा गया है और उनकी समुदाय को लेकर कुछ भद्दे कमेंट किये गये हैं। साथ ही कहा गया कि इस फिल्म में मुख्य किरदार जो एक सिक्ख है और सर पर पगड़ी बाधता है के सीने पर शिव भगवान का टैटू है जो की सिक्खों की सिद्धांतों के खिलाफ है। लेकिन अजय ने उस नोटिस पर कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद अजय ने एक स्टेटमेंट भी दिया की उनकी फिल्म किसी भी समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाती।

फिल्हाल इस बात को काफी तेजी से तूल पकड़ता देख अजय ने आखिरकार खुद आगे बढ़कर कदम बढ़ाया और फैसला किया कि वो अमृतसर जाकर इस बात को और आगे बढ़ने से रोकेंगे। अब देखना है कि क्या अजय और संजय दत्त के जाने से सिक्ख कमेटी इस फिल्म के खिलाफ अपनी सोच को बदल पाएंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X