अजय देवगन और माधुरी की फिल्म शुरू, सेट से लीक हुईं तस्वीरें, देखें first look
इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इसी बीच दो बड़े सुपरस्टार की फिल्म भी शुरू हो गई। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन और माधुरी दीक्षित की फिल्म टोटल धमाल की। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। वहीं शूटिंग के दौरान टोटल धमाल के स्टार्स की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अजय देवगन से लेकर माधुरी और रितेश देशमुख तक फिल्म के कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं।
[स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की एक और तस्वीर Viral, आनन्या पर टिकीं टाइगर की निगाहें, होश उड़ जाएंगे]
धमाल फ्रेंचाइजी की अगली कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल में अजय देवगन कॉमेडी अंदाज में नजर आएंगे। वहीं ये फिल्म एक मल्टी स्टारर फिल्म है तो कई और भी बड़े स्टार्स दिखाई देंगे। हाल ही में इस फिल्म के एक गाने का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में 80s के हिट गाने 'पैसा ये पैसा' को रीमेक किया जाएगा। ये गाना 38 साल पहले फिल्म कर्ज में फिल्माया गया था। टोटल धमाल की शूटिंग शुरु हो चुकी है।

वहीं इस फिल्म की खास बात ये भी है कि टोटल धमाल को थ्रीडी करने की प्लानिंग की जा रही है। अजय देवगन- अनिल कपूर- माधुरी दीक्षित स्टारर यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड की पहली कॉमेडी फिल्म होगी, जिसे दर्शक थ्रीडी पर देखेंगे। साथ ही अजय देवगन की पहली फिल्म भी। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। पहले यह फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के साथ क्लैश कर रही थी। लेकिन अब नमस्ते इंग्लैंड को आगे प्रीपोंड कर दिया गया है। लिहाजा, टोटल धमाल सोलो रिलीज होने वाली है। आगे जानें इस धमाकेदार कॉमेडी फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications