'अजय देवगन का जुड़वा भाई...', Ajay Devgan के हमशक्ल की ऐसी वीडियो देख लोगों का चकराया दिमाग

Ajay Devgan Lookalike Video Viral: सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ ऐसा वायरस होता रहता है जो हर किसी को चमका देता है। अक्सर आपने देखा होगा कि बॉलीवुड के सितारों के कई हमशक्ल इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। अब इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार कहीं जाने वाले अजय देवगन से मिलते जुलते शख्स का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
एक्स पर शेयर किया गया यह वीडियो अब काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है और इसको देखने के बाद में काफी लोग तो हैरान है। इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक शख्स सफेद रंग की शर्ट पहने और नीली जींस पहने अजय देवगन के हिट फिल्मों के गानों पर वीडियो बनाता हुआ नजर आ रहा है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि यह शख्स अजय देवगन के एक्सप्रेशन ओर एक्टिंग की हूबहू नकल करता हुआ नजर आ रहा है। इस शख्स को देखने के बाद में अब अजय देवगन के फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं। इतना ही नहीं इस शख्स की अजय देवगन से शक्ल भी हूबहू मैच करती हुई नजर आ रही है। जिसके चलते काफी लोग हैरान होते हुए नजर आ रहे हैं।
Ajay Devgan's doppelgängers are more Ajay Devgan than Ajay Devgan himself. pic.twitter.com/C6FtREJFGL
— The Hawk Eye (@thehawkeyex) April 3, 2025
इस वीडियो पर लगातार लोग भी अब जमकर कमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि मुझे वीडियो दो बार देखने के बाद पता चला कि यह अजय देवगन नहीं है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि क्या यह अजय देवगन का खोया हुआ भाई है? ऐसे ही काफी सारे कमेंट इस वीडियो पर देखने के लिए मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











