सलमान के बाद अजय ने की 400 करोड की डील

सलमान खान ने पिछले साल ही स्टार इंडिया के साथ अपनी फिल्मों के राइट्स बेचकर करोड़ों की डील की थी और अब खबर है कि अजय देवगन ने भी स्टार इंडिया के साथ चार सौ करोड़ की डील की है और अपनी फिल्मों के राइट्स चैनल को दे दिये हैं। अब साल 2018 तक अजय देवगन की फिल्मों को स्टार इंडिया अपने चैनल पर टेलीकास्ट कर सकेगा। सलमान खान के बाद अजय देवगन एक ऐसे स्टार हैं जिनकी लगातार चार फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है। पिछले कुछ सालों में अजय देवगन की फिल्मों बोल बच्चन, सिंघम, सन ऑफ सरदार और गोलमाल सीरीज ने 100 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया है।

अजय देवगन ने स्टार इंडिया के साथ जो करार किया है इसके अंतर्गत आने वाले पांच सालों में रिलीज होने वाली अजय देवगन की फिल्मों जैसे साजिद खान की हिम्मतवाला, प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह और रोहित शेट्टी की सिंघम की सीक्वल शामिल हैं। इनके अलावा अजय देवगन की पिछले 18 फिल्मों को भी इसमें शामिल किया गया है। इन फिल्मों में सिंघम, गोलमाल सीरीज, जमीन और गंगाजल शामिल हैं। इस खबर के बारे में बताते हुए अजय ने कहा "बिजनेस आजकल बहुत बढ़ रहा है और बहुत साफ होता जा रहा है। इसलिए अब डील करना बहुत ही आसान और डायरेक्ट हो गया है। मैं निर्माता के लिए अधिक से अधिक वेल्यू रख रहा हूं ताकि उन्हें भी फायदा मिल सके। लेकिन मैं साथ ही अपने लिए कुछ रकम रख रहा हूं ताकि मुझे भी फायदा मिल सके। बाकी जैसे एक्टर फीस वगैरह ये एक्टर और निर्मता के बीच के रिश्ते पर निर्भर करता है।"

अजय देवगन पिछले कुछ सालों में लगातार बेहतरीन और हिट फिल्में देकर सैटेलाइट दर्शकों में बहुत मशहूर हो गये हैं। उनकी हाल ही में आई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साथ ही उनकी फिल्मों की टीवी पर टीआरपी भी काफी अच्छी रही है। सलमान खान के बाद अजय देवगन दूसरे सुपरस्टार हैं जिन्होंन इतनी बड़ी डील साइन की है। तो अब टीवी दर्शको स्टार इंडिया पर अपन फेवरेट एक्टर अजय की नयी नयी फिल्में भी देखने को मिलेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X