अजय की समझदारी या डर
अपनी फिल्म 'तारे जमीं पर" के लिए आमिर खान जहां 'हनुमान" से भिड़ना नहीं चाहते थे, वहीं अब खबर है कि अजय देवगन आमिर खान से भिड़ंत टालना चाहते हैं. संभवत: यही वजह है कि अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'हल्ला बोल" को आमिर की फिल्म 'तारे जमीं पर" के साथ रिलीज करने के बजाय जनवरी में प्रदर्शित करना उचित समझा है.
फिल्म से जुड़े सूत्र का कहना है कि 21 दिसंबर को ही आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीं पर" भी प्रदर्शित हो रही है. इसे देखते हुए अजय ने आमिर से भिड़ने के बजाय आगे खिसकना पसंद किया और निर्देशक राजकुमार संतोषी को अपनी बात बताई.
राजकुमार संतोषी ने दो साल पहले फिल्म 'हल्ला बोल" की शुरुआत की थी, जो काफी रुक-रुक कर भी पूरी हुई. पूरी होने के बाद भी इसे खरीदने के लिए कोई तैयार नहीं था तब दक्षिण की साईमीरा कंपनी आगे आई और फिल्म प्रदर्शन के लिए तैयार हुई. पहले यह फिल्म 21 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली थी. फिल्म के प्रोमो भी शुरू हुए थे, लेकिन अब यह फिल्म जनवरी को प्रदर्शित होगी.
अपनी नई फिल्म 'अशोका" के प्री-प्रोडक्शन काम के लिए लॉस एंजेलिस गए संतोषी ने फिल्म का प्रदर्शन आगे टालने के बारे में बताया, '21 दिसंबर को तीन बड़ी फिल्म प्रदर्शित हो रही हैं. हम नहीं चाहते कि हमारी फिल्म घाटे में रहे इसीलिए हम फिल्म को जनवरी में प्रदर्शित करने जा रहे हैं."


Click it and Unblock the Notifications