बुरे वक्त में भी मेरे हाथों में फिल्में थीं: अजय देवगन

अजय देवगन जो कि बॉलीवुड के मल्टीटैलेंटेड एक्टर कहे जाते हैं का कहना है कि उनके हाथों में हमेशा ही फिल्में रहीं फिर भले ही वो उनका बुरा वक्त ही क्यों ना हो। अजय देवगन ने हाल ही में अपने 44 वें इंटरव्यू के दौरान मीडिया से बात की। उन्होंने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हिम्मतवाला के बॉक्स पर फ्लॉप हो जाने पर निराशा भी जताई। अजय देवगन ने बॉलीवुड में हर तरह के रोल किये हैं और उन्हें हर तरह के किरदारों में लोगों ने पसंद भी किया है। अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला को बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा रिस्पांस मिल रहा है और साथ ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी खराब रहा है।

अजय देवगन ने मीडिया से बात करते हुए कहा "मेरी जिंदगी में कई बार बुरा वक्त आया है। अपनी पहली फिल्म से लेकर सभी फिल्मों तक मे मैं काफी लकी रहा हूं। मुझे सिर्फ अच्छा काम करने में मेहनत करनी पड़ी। उसके अलावा और किसी भी चीज के लिए मेहनत करने की जरुरत नहीं पड़ी। दस साल पहले मेरी फिल्में बहुत अच्छा बिजनेस कर रही थीं। फिर मेरे करियर का एक बुरा दौर चला और उसके बाद पिछले चार से पांच सालों तक चीजें काफी अच्छी रहीं। लेकिन मेरे बुरे वक्त में भी हमेशा मेरे हाथो में फिल्में रहीं और मेरे पास हमेशा च्वाइस रही।"

"मैने कभी भी चीजें प्लान नहीं की। हमेशा चीजें अपने आप होती रहीं। मैंने एक्शन फिल्मों से शुरुआत की और उसके बाद दिल दे चुके सनम, तक्षक और जख्म। मैंने इन फिल्मों से काफी कुछ सीखा।" अजय देवगन की फिल्में आज भी उनके नाम से चलती हैं। हिम्मतवाला फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्म थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X