हिम्मतवाला करते हुए अजय को याद आईं पुरानी बातें

अजय देवगन जो कि आजकल 1983 में रिलीज हुई फिल्म हिन्दी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हिम्मतवाला' के रीमेक हिम्मतवाला की शूटिंग में व्यस्त हैं ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग करते हुए उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गये। साजिद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म हिम्मतवाला में अजय देवगन के साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भी मुख्य किरदार निभा रही हैं। हिम्मतवाला के ओरिजनल फिल्म में जितेंद्र और श्रीदेवी ने मुख्य रोल निभाया था। साजिद खान की इस रीमेक फिल्म का फर्स्ट लुक आज मुंबई के गेटी गैलेक्सी थियेटर में रिलीज किया गया।

इस इवेंट के दौरान अजय देवगन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा "फिल्म करते समय पुराने समय की याद आ गयी। क्योंकि फिल्म 80 के दशक में बनी है। इसने मुझे मेरी पुरानी फिल्मों से जुड़ी यादों की याद दिला दी जब मैंने अफना करियर शुरु किया था। और मैंने हिम्मतवाला के सेट पर भी विजिट की थी क्योंकि मेरे पिताजी उस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर थे। मैं उस वक्त सिंगल स्क्रीन थियेटर गैटी गैलेक्सी भी आया था ताकि अपने उस वक्त रिलीज हुई फिल्म फूल और कांटे के बारे में लोगों की राय जान सकूं।"

अजय देवगन इस फिल्म में अजय देवगन ने जीतेंद्र का किरदार निभाया है और तमन्ना ने श्रीदेवी का। फिल्म के बारे में बताते हुए अजय देवगन ने कहा कि उन्होंने किसी को भी कॉपी करने की कोशिश नहीं की है। अजय देवगन ने कहा "हमने किसी को भी कॉपी करने की कोशिश नहीं की है। मैंने सफेद शर्ट और पैंट पहनी है लेकिन सफेद जूते नहीं पहने।" फिल्म के गाने ताकी ओर ताकी रे की शूटिंग अजय देवगन और तमन्ना ने जयपुर में की और ताथइय्या ताथइय्या के गाने की शूटिंग मुंबई में। अजय ने कहा "डांसिंग हमेशा से मेरे लिए बहुत मश्किल रहा है। ये मुझे टेंशन में डाल देता है।" लेकिन फिल्म के निर्देशक साजिद खान ने कहा "अजय किसी सुपरस्टार की तरह नाचते हैं। फिल्म इस साल 29 मार्च को रिलीज होगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X