रोहित शेट्टी के बिना अजय देवगन हैं Fail!

बॉलीवुड में एक्टर- डाइरेक्टर की जोड़ी काफी मायने रखती है। गोविंदा- डेविड धवन से लेकर शाहरूख- करण जौहर ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसी लिस्ट में एक और एक्टर का नाम शुमार है, वह अजय देवगन और रोहित शेट्टी। गोलमाल से लेकर सिंघम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों देने वाली इस जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

ajay devgan

लेकिन लगता है कि एक्टर अजय देवगन अब रोहित शेट्टी के बिना अधूरे हैं। अजय की ताजा रिलीज फिल्म एक्शन जैक्सन बुरी तरह पिट गई है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन इन्हें दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया।

इसके पहले जब अजय देवगन साजिद खान की फिल्म 'हिम्मतवाला' का हिस्सा बने थे, तो भी उन्हें फ्लॉप का तमगा सहना पड़ा था। वहीं, कभी हिट जोड़ी रहे प्रकाश झा के साथ भी अजय देवगन ने 'सत्याग्रह' जैसी औसत फिल्म दी थी।

सिंघम रिटनर्स हिट, एक्शन- जैक्सन फ्लॉप

रोहित शेट्टी के बिना अजय देवगन को एक अदद औसत फिल्म के लिए भी सालों इंतजार करना पड़ता है। गोलमाल सीरिज हो या सिंघम, अजय देवगन को लोगों ने रोहित की फिल्मों में पसंद किया है। वहीं, रोहित की फिल्म से बाहर बुरी तरह नकार दिया है। इसी साल आई सिंघन रिटनर्स को जहां दर्शकों ने 100 करोड़ क्लब में शामिल कर दिया, वहीं एक्शन-जैक्सन को मुंह की खानी पड़ी।

बहरहाल, कभी रोहित शेट्टी के फिल्मी करियर को बनाने वाले अजय देवगन को आज रोहित की जरूरत लगती है। उम्मीद है कि रौहित के साथ जल्द ही हमें अजय देवगन की एक हिट फिल्म देखने मिलेगी। बहरहाल, रोहित शाहरूख खान के साथ एक फिल्म बनाने वाले हैं, और उसके बाद करण जौहर के साथ मिलकर राम- लखन के रिमेक पर काम करने वाले हैं। हम्मममम..... लगता है अजय को अभी इंतजार करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X