'इनके पिता जी ने हर शहर में कांड किया..' रवि किशन के पापा को लेकर क्या बोल गए अजय देवगन? वीडियो ने काटा बवाल!

Ravi Kishan Ajay Devgn

Ravi Kishan Ajay Devgn Video- रवि किशन हाल ही में अजय देवगन के साथ फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का हिस्सा बने थे। ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि कपिल शर्मा शो का है।

इस वीडियो में अजय देवगन ने रवि किशन के पिता को लेकर कुछ ऐसा कह डाला कि सोशल मीडिया पर वो चर्चा का विषय बना हुआ है। अजय देवगन का कहना है कि इनके पिता जिस शहर में गए वहां कांड किया।

बिहार में कांड किया तो ये पैदा हुए। रवि किशन ने इस बात को लेकर तुरंत रिएक्ट किया और सच्चाई बताई। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और रवि किशन के पिता स्व. पंडित श्यामणरायण शुक्ल जी को लेकर बात कर रहे हैं।

क्या है सच्चाई?

बता दें कि इस वीडियो में रवि किशन के असली पिता के बारे में बात नहीं हो रही है बल्कि फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में उनके रील लाइफ पिता की बात हो रही है। अजय देवगन कहते हैं, ''जो इनके पिता जी थे वो हर शहर में कांड करते हुए गए थे। बिहार में कांड किया तो ये पैदा हुए। पूरी पंजाबी तो नहीं सीख पाए लेकिन आधी पंजाबी और आधी बिहारी बोलते हैं। मेरे पिता जी की तीन बीवियां हैं,एक पंजाब में रहती है। ट्रक लेकर चले थे बिहार से वहां उनके मेरी मां तो मेरा जन्म हुआ। फिर लंदन में उनको एक पोल डांसर मिली.. तो मुझे लगता है कि मेरा बाप रुकेगा नहीं तो मैं फिर उसकी टांगे तोड़ देता हूं फिल्म मे।'' ये वीडियो वायरल हो रहा है।

हालांकि इस क्लिप को आधी अधूरी काटकर वायरल किया जा रहा है तो ऐसा लग रहा है कि अजय देवगन उनके असली पिता की बात कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान फिल्म के सीन और किरदार की बात की जा रही है। कुछ लोगों ने कमेंट्स करते हुए रवि किशन के स्वर्गीय पिता को लेकर जवाब भी दिया है कि फिल्म की बात हो रही है।

More from Filmibeat

Read more about: ajay devgn ravi kishan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X