Throwback- अजय देवगन ने काजोल को कह दिया 'बुड्ढी', झल्लाकर एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब!

काजोल भले ही किसी फिल्म का हिस्सा ना हों लेकिन इस वक्त उनका एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है और तेजी से वायरल हो रहा है। काजोल इस दौरान अजय देवगन के साथ नजर आ रही हैं और वो करण जौहर के शो पर हैं।
वीडियो में अजय देवगन ने काजोल को बुढ़िया कह दिया जिसके बाद वो झल्ला गईं और जो कुछ भी कहा वो आपको हैरान कर देगा। कजालो ने ना सिर्फ अजय देवगन बल्कि करण जौहर को भी लपेटे में ले लिया।
वीडियो में आप देखेंगे कि तीनों बैठकर कोई बात कर रहे हैं कि अजय देवगन अचानक कहते हैं, ''उसने पूरी जिंदगी में ऐसा नहीं है, लेकिन बुढ़ापे में आकर.. मुझे पता नहीं..।'' इसके बाद करण जौहर हंसने लगते हैं और काजोल कहती है, ''तुम्हारा बुढ़ापा होगा मेरा तो नहीं है, ये दो बुड्ढों के साथ मैं कहां से काउच पर आ गई।'' जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो में लोगों को रिएक्शन्स मजेदार हैं। एक ने लिखा है, ''काजोल वास्तविक जीवन अंजलि।'' एक ने लिखा, ''यही कारण है कि मैं उसे पसंद करता हूं।'' एक ने लिखा, ''इसकी बदतमीजी का लेवल ही अलग है।'' एक ने लिखा, ''सबसे बहिर्मुखी महिला जो मैंने कभी देखी है।''
एक ने लिखा, ''हा हा तुम्हारा कहां बुडापा तुम तो अभी भी हीरोइन का काम कर रही हो।'' एक ने लिखा, ''नीच औरत अजय ने ये मेंटल हॉस्पिटल के साथ शादी नहीं करनी थी।'' इस तरह से लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications