40 के हुए अजय देवगन!
बालीवुड अभिनेता अजय देवगन इस गुरूवार (2 अप्रैल) को 40 वर्ष के हो गए।
अजय ने इस मौके पर कहा, '' क्या 40 का होना कोई विशेष महत्व रखता है? मैंने पूरे दिन शुटिंग की। किसी तरह का आयोजन नही किया गया। सब कुछ वैसे ही था जैसे प्रतिदिन होता है।''
फिर भी अजय ने बताया, ''इस मौके पर मैं अपने पूरे परिवार के साथ डिनर करने गया। मेरे लिए एक केक मंगवाया गया था जो मेरी बेटी ने काटा।''
अजय को लगता है कि 40 का होने के बाद आप पर काम का बोझ बढ जाता है।
फिलहाल अजय गोलमाल रिटर्न के सीक्वेल की शुटिंग मे व्यस्त है।


Click it and Unblock the Notifications