'सिंघम 2' के ऑडियो लांच में हिस्सा लेंगे अजय
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, निर्देशक रोहित शेट्टी और कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता किच्चा सुदीप आगामी दो जून को मारधाड़ से भरपूर तमिल फिल्म 'सिंघम 2' के ऑडियो लांच में शामिल होंगे। फिल्म के नायक अभिनेता सूर्या हैं।
अजय, रोहित और सुदीप फिल्म के दूसरी भाषाओं में रीमेक के कारण इससे जुड़े हैं। ऑडियो लांच में उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
अजय फिल्म 'सिंघम' के हिंदी रीमेके के नायक हैं और रोहित इसके निर्देशक हैं जबकि सुदीप कन्नड़ रीमेक के नायक हैं।
'सिंघम 2' पूर्व प्रदर्शित 'सिंघम' का अगला संस्करण है और अभिनेता सूर्या फिल्म में बहादुर पुलिसवाले नायक के अपने किरदार में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
